फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protest before BHU convocation shouting slogans alleging discrimination

Varanasi: BHU दीक्षांत समारोह से पहले विरोध में उतरे छात्र, भेदभाव का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी

Thu, 13 Oct 2022 09:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Oct 2022 09:28 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 10 दिसंबर को होने वाले 102वें दीक्षांत समारोह से पहले छात्रों का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Students protest before BHU convocation shouting slogans alleging discrimination
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 10 दिसंबर को होने वाले 102वें दीक्षांत समारोह से पहले छात्रों का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय पर छात्र कुलपति से मिलने पहुंचे। जब कुलपति से नहीं मिल पाए तो विरोध में छात्रों ने बाहर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से छह सितंबर को जारी आदेश में 2019-20 और 2020-21 में पास होने वाले छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधि नही देने की बात सामने आई है। इसमें 2021-22 वाले छात्रों को समारोह में मेडल, डिग्री दोनों देने का जिक्र है। इसको लेकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में उपाधि पाना सभी  का सपना

उनका कहना था कि दीक्षांत समारोह में उपाधि पाना सभी छात्र का सपना होता है लेकिन विश्वविद्यालय ने भेदभाव किया है। ऐसे में परंपरा के अनुसार 2019-20 और 2020-21 में पास होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी दीक्षांत समारोह के माध्यम से उपाधि दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी पहुंच गए और छात्रों को मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि अगर विश्वविद्यालय ने मांगें नहीं मानीं तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान विवेक सिंह, विपुल सिंह, सूर्यभान सिंह, अभिनव कुमार, पवन, सृजन जायसवाल आदि छात्र-छात्रा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed