फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   students on road against fee

फीस वसूली का आरोप, सड़क पर उतरीं छात्राएं

Wed, 14 Jan 2015 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Jan 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
students on road against fee
वाराणसी। सुधाकर महिला पीजी कालेज की छात्राओं ने मंगलवार को कालेज प्रबंधन पर अधिक फीस लेने का आरोप लगाते हुए पांडेयपुर चौराहे पर जाम लगाया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोंकझोंक भी हुई। वहीं, कालेज के प्राचार्य ने छात्राओं के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे स्नातक की छात्राएं कालेज से नारेबाजी करते हुए पांडेयपुर चौराहे पर पहुंची और सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन करने लगीं। इससे आवागमन बाधित हो गया। छात्राओं का कहना था कि पिछले साल परीक्षा फीस 500 रुपये ली गई थी लेकिन इस बार एक हजार रुपये जमा करने के कहा जा रहा है। साथ ही उनका आरोप था कि पूरी फीस न देने पर कालेज प्रशासन परीक्षा से वंचित करने
विज्ञापन


की धमकी दे रहा है। इससे चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे लिखित आश्वासन पर अड़ी रहीं। इस दौरान पुलिस और छात्राओं ने नोंकझोंक भी हुई। दूसरी ओर, कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रभु नारायन दूबे ने अधिक फीस मांगने के आरोप को गलत बताया। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा फीस 996 रुपये ही जमा कराया जा रहा है, जिसकी रसीद छात्राओं को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed