फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students learned about the lifestyle of wildlife at the mini zoo.

Varanasi News: मिनी जू में छात्रों ने जाना वन्यजीवों का रहन-सहन

Tue, 06 Oct 2026 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Students learned about the lifestyle of wildlife at the mini zoo.
वन्य जीव प्राणी सप्ताह के तहत वन विभाग एवं सृजन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मिनी जू में स्कूल के छात्रों को वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी गई एवं जागरूक किया गया। इस मौके पर महाबोधि इंटर कॉलेज के 125 छात्रों को मिनी जू में वनक्षेत्राधिकारी रवींद्र यादव ने वन्यजीवों के रहन-सहन और उनके खान-पान साथ ही गर्मियों के दिनों में इनकी सुरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को ईमू अधिक पसंद आया। इस दौरान छात्रों ने मिनी जू से वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली जो चौराहा होते हुए संग्रहालय तक गई। मिनी जू में पौधरोपण किया गया। सृजन संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए आज की युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है। संचालन अमित दुबे ने किया। मौके पर मदन राम चौरसिया, सीआरपीएफ निरीक्षक निरंजन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed