{"_id":"6532c66e82c7b205f2094486","slug":"students-held-teachers-and-staff-hostage-for-eight-hours-varanasi-news-c-20-vns1013-398008-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शिक्षक और कर्मचारियों को छात्रों ने बनाया आठ घंटे बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शिक्षक और कर्मचारियों को छात्रों ने बनाया आठ घंटे बंधक
विज्ञापन
यूपी कॉलेज में हॉस्टल खुलवाने के लिए छात्रों का धरना प्रदर्शन उग्र हो गया। छात्रों ने सुबह धरना प्रदर्शन के दौरान महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर ही ताला जड़ दिया। जिसकी वजह से अध्यापक व कर्मचारी महाविद्यालय के अंदर ही बंद हो गए। अधिकारियों के समझाने के बाद भी छात्र मानने को तैयार नहीं थे। आठ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से ताला खुलवाया गया।
शुक्रवार सुबह पूर्व महामंत्री शिवम सिंह की अगुवाई में छात्र प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। प्राचार्य प्रो. डीके सिंह मौके पर पहुंचे और बताया कि हॉस्टल जर्जर हालत में है। इसलिए उन्हें बंद किया गया है। उधर, दोपहर से शाम होने के बाद भी छात्रों ने ताला नहीं खोला। महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर शाम सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अतुल अंजान त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक शिवपुर रविशंकर त्रिपाठी ने छात्रों से दो दिन की मोहलत मांगी। लेकिन छात्र मांग पूरा न होने पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या करने की धमकी दे रहे थे। समझाने बुझाने के बाद प्रशासनिक भवन का ताला खोला गया और कर्मचारी व शिक्षक अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। वहीं, महाविद्यालय को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया।