फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students get option of three skill courses in class 11th and 12th

Varanasi News: 11वीं और 12वीं कक्षा में छात्रों को मिले तीन कौशल पाठ्यक्रम का विकल्प

Sun, 24 Nov 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students get option of three skill courses in class 11th and 12th
विश्व बैंक ने ''''नौकरियां आपके द्वार'''' रिपोर्ट में की सिफारिश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विश्व बैंक ने केंद्र सरकार से अपनी रिपोर्ट में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्कूलों में ही कौशल पाठ्यक्रम शुरू करने की सिफारिश की है। इसके अलावा 11वीं और 12वीं कक्षा में कुल 6 विषयों में से 3 को कौशल आधारित पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराने का विकल्प देने को कहा है। रिपोर्ट में स्कूलों में कृषि, निर्माण से लेकर स्थानीय उद्योगों की मांग के आधार पर स्किल कोर्स तैयार करने को कहा है। वर्ल्ड बैंक ने हिमाचल, महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, राजस्थान व मध्य प्रदेश में उद्योग क्षेत्र की मांग और आपूर्ति के आधार पर अपनी ''''नौकरियां आपके द्वार'''' रिपोर्ट पेश की।
रिपोर्ट में पहले चरण में इन राज्यों में हर जिले में 20 से 30 फीसदी स्कूलों को कौशल पाठ्यक्रम से जोड़ने और धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाने को कहा है। इसमें मैन्यूफैक्चरिंग और स्थानीय उद्योगों के आधार पर स्कूली शिक्षा में कौशल को जोड़ने की सिफारिश की गई है। कहा गया है कि छात्रों को अपनी पसंद के आधार पर स्किल ट्रेड चुनने का मौका मिलना चाहिए। छोटे स्कूलों में स्किल आधारित दो ट्रेड और बड़े स्कूलों में तीन से छह ट्रेड शुरू करने और छात्रों को सॉफ्ट स्किल, डिजिटल लिटरेसी, फाइनेंशियल समेत अन्य जानकारी देने और उद्योग को शामिल करने को कहा है।
विज्ञापन

हिमाचल, राजस्थान में पर्यटन पर फोकस
रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में छात्रों को निर्माण, स्थानीय उद्योगों, कृषि के साथ-साथ पर्यटन पर आधारित कौशल पाठ्यक्रम की पढ़ाई का विकल्प देने की सिफारिश की गई है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और ओडिशा में कृषि कौशल कोर्स को भी प्रमुखता देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed