{"_id":"639b79ec2fa1de4d3357cca0","slug":"students-gathered-applause-from-the-presentation-of-pongal-dance-varanasi-news-vns6887705183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पोंगल नृत्य की प्रस्तुति से छात्रों ने बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पोंगल नृत्य की प्रस्तुति से छात्रों ने बटोरीं तालियां
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम में बृहस्पतिवार को कलाकारों ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से इसे यादगार बना दिया। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने पोंगल नृत्य की प्रस्तुति से तालियां बटोरीं।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के विद्यार्थियों द्वारा समूह गायन एवं सामूहिक पोंगल नृत्य से हुई। संगीत शिक्षिका नीलम वर्मा के निर्देशन में छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद बीएचयू संगीत एवं मंच कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। लोकगीत के बाद एस मुथूकुमार एवं उनके समूह ने पच्चकली प्रस्तुत किया। तमिलनाडु से आए डॉ. डी. कुमार एवं समूह ने रामायण के प्रसंगों पर आधारित थेरीकुट्टू की प्रस्तुति दी। बतौर मुख्य अतिथि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि संगमम के माध्यम से हम भारत की एकता व एकात्मता को महसूस कर रहे हैं। उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारत एक है। लंदन स्थित नेहरू केंद्र के निदेशक व प्रख्यात लेखक अमीश त्रिपाठी के साथ ही तमिलनाडु शासन के मुख्य सचिव आनंद राव पाटिल उपस्थित रहे। सांस्कृतिक संध्या में अतिथि के रूप में शक्ति पेरुमल एवं आर मुकुंथन उपस्थित रहे।
नटराज के दरबार में कलाकारों ने अर्पित की स्वरांजलि
वाराणसी। नटराज के दरबार में तमिलनाडु के कलाकारों ने अपनी कला के प्रदर्शन से नाद ब्रह्म की साधना की। दक्षिण भारतीय शैली के नृत्य, गायन और वादन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री काशी विश्वनाथ धाम का पूरा परिसर संगीतमय तरंगों से तरंगित हो उठा। बृहस्पतिवार को तमिल संगमम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं का मंदिर प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ, विशालाक्षी मंदिर और माता अन्नपूर्णा देवी दरबार में दर्शन पूजन किया। इसके बाद सभी ने बाबा विश्वनाथ के अन्नक्षेत्र में प्रसाद ग्रहण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
समापन समारोह में रहेंगे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री
वाराणसी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी बृहस्पतिवार देर रात आएंगे। शुक्रवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने जाएंगे। इसके बाद सारनाथ में 10.40 बजे पुरातात्विक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सारनाथ म्यूजियम और पुरातात्विक स्थलों को देखेंगे। शाम को काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में भाग लेंगे। साढ़े आठ बजे हैदराबाद रवाना हो जाएंगे। ब्यूरो