{"_id":"d66325dfeef0efad4dd716466188739d","slug":"students-celibret-yuth-fest-ayuspragya-in-bhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुषप्रज्ञा के मंच पर छात्रों ने दिखाया हुनर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुषप्रज्ञा के मंच पर छात्रों ने दिखाया हुनर
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में मंगलवार को आयुर्वेद संकाय के चार दिवसीय वार्षिक समारोह ‘आयुषप्रज्ञा’ का रोमांचक आगाज हुआ। समारोह की शुरूआत तो योग शिविर से हुई लेकिन धीरे-धीरे अभिनय, नृत्य और गीत-संगीत से माहौल खुशनुमा हो गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली के जरिये सामाजिक कुरीतियों का चित्रण किया। वहीं, शाम को रॉक शो और फायर शो से रोमांचित किया।
आयुषप्रज्ञा का उद्घाटन मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने किया। इसके पूर्व मालवीय भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया। फिर हुई रंगारंग शुरूआत। सबसे पहले
आत्महत्या की प्रवृत्ति पर केंद्रित फिल्म दिखाई गई। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में कन्या भ्रूण हत्या, धूम्रपान और दहेज जैसी कुरीतियों को छात्र-छात्राओं ने रंगों के जरिये चित्रित किया। नृत्यांजलि में मेडिकोज की नृत्य प्रतिभा देखने को मिली। गबरू ग्रुप ने भांगड़ा, गिद्दा और हनी सिंह के गीतों पर रंग जमाया, वहीं एवेंजर ग्रुप ने फ्यूजन गीतों पर डांस का दम दिखाया। शाम को हुए रॉक शो में इलाहाबाद के शेरू
विज्ञापन
बैंड ने विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, फायर शो में लखनऊ के वर्सेज ग्रुप ने हैरतअंगेज कारनामे से रोमांचित किया। इसके साथ ही मिस एंड मिस्टर आयुषप्रज्ञा के लिए इंट्रोडक्शन राउंड भी चला। प्रारंभ में मुख्य अतिथि ने पत्रिका ‘आरोहण’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आईएमएस निदेशक प्रो. आरजी सिंह, आयुर्वेद संकाय प्रमुख मनोरंजन साहू, मेडिसिन संकाय प्रमुख प्रो. एके गोयल एवं छात्र सलाहकार डा. बी राम आदि मौजूद रहे।