फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students at BHU were made to practice Raga, Bandish, Layakari, Alaap and Taan

Varanasi News: बीएचयू में छात्रों को कराया राग, बंदिश, लयकारी, अलाप और तान का रियाज

Sat, 14 Feb 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Students at BHU were made to practice Raga, Bandish, Layakari, Alaap and Taan
बीएचयू की शास्त्रीय संगीत कार्यशाला में विद्यार्थियों को राग, बंदिश, लयकारी, आलाप और तान का रियाज कराया गया। शु्क्रवार को संगीत एवं मंच कला संकाय के पं. लालमणि मिश्र सभागार में कार्यशाला की शुरुआत में शास्त्रीय संगीत विधाओं से हुई। गायन विशेषज्ञ और फ्लेम विश्वविद्यालय पुणे के प्रो. समीर दुबले ने कई शैलियां सिखाईं। उनकी प्रस्तुति-पद्धति, संरचना, राग-विस्तार, बंदिश, लयकारी और व्यवहारिक पक्षों के बारे में बताया। कौस्तुभ जयंती समारोह के मौके पर चल रहे इस कार्यक्रम में प्रो. समीर दुबले ने झपताल में निबद्ध राग दिन की पुरिया की बंदिश पेश की। बोल थे- कैसे ये नी लागे सांझ सुहावन, सुन पी के आवन की बात और एकताल द्रुत में निबद्ध बंदिश भरन गगर ना देत, ऐसों ढीठ लगर, घर जाने दे मोहे सांझ भई... को गाकर छात्रों को रियाज कराया। उन्होंने राग-विस्तार, स्वर-साधना, आलाप, तान और लयकारी की बारीकियों को गाकर समझाया। हारमोनियम पर डॉ. विजय कपूर और तबले पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed