फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students and doctors clashed at BHU trauma center angry students closed lanka gate

Varanasi: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में छात्र और डॉक्टर भिड़े, आक्रोशित छात्रों ने बंद किया सिंहद्वार

Thu, 27 Apr 2023 02:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 02:41 PM IST
सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में मरीज दिखाने को लेकर गुरुवार सुबह छात्र और डॉक्टर आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर प्रॉक्टर कर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Students and doctors clashed at BHU trauma center angry students closed lanka gate
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में मरीज दिखाने को लेकर गुरुवार सुबह छात्र और डॉक्टर आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर प्रॉक्टर कर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित छात्रों और डॉक्टरों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। हालांकि घटना से नाराज छात्र सिंह द्वार को बंद कर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को बीएचयू का एक छात्र अपने परिजन को दिखाने के लिए  ट्रॉमा सेंटर के चौथे तल पर स्थित ओपीडी में पहुंचा था। इस दौरान डॉक्टर और छात्र में आयुष्मान कार्ड को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते डॉक्टरों और छात्रों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर  ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने प्रॉक्टरकर्मियों से गेट बंद करवा दिया। छात्रों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें करीब 40 मिनट तक अस्पताल में बंधक बनाए रखा। इससे नाराज छात्र सिंहद्वार पहुंचे और गेट बंद धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन की सूचना पर इंस्पेक्टर लंका अश्वनी पांडेय पहुंचे। उन्होंने छात्रों के समझाबुझाकर धरना समाप्त करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed