फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student to take home convocation dress

दीक्षांत परिधान घर ले जा सकेंगे विद्यार्थी

Wed, 10 Dec 2014 02:20 AM IST
varanasi
varanasi Updated Wed, 10 Dec 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
student to take home convocation dress
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले 32वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थी अबकी अपना दीक्षांत परिधान घर ले जा सकेंगे। पिछले साल गाउन को लेकर मचे बवाल के बाद इस बार पहले ही परिधान तय कर दिया गया है। छात्रों के लिए धोती-कुर्ता जबकि छात्राओं के लिए क्रीम कलर की साड़ी निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें दीक्षांत परिधान के तौर पर विश्वविद्यालय का लोगो लगी टोपी और उत्तरीय दिया जाएगा, जो उन्हें वापस नहीं करना पड़ेगा। अब तक गाउन का वितरण होता था जो समारोह के बाद वापस करना पड़ता था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में इस बार जहां 58 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे और इतनी ही शोध उपाधियां भी दी जानी हैं। इसके अलावा शास्त्री, आचार्य समेत अन्य कक्षाओं की करीब 32 हजार उपाधियां भी वितरित की जाएंगी। पिछले साल सर्वाधिक पदक पाने वाले विद्यार्थी सुमन चंद्र पंत ने दीक्षांत समारोह में गाउन का विरोध करते हुए न केवल पदक लेेने से मना कर दिया था बल्कि इसकी शिकायत कुलाधिपति से भी की थी। इस बार इस तरह की स्थिति न उत्पन्न हो इसलिए राजभवन से आए एक पत्र में कुलपति से समारोह से पहले ही परिधान पर फैसला करने को कहा गया था, अब विश्वविद्यालय की ओर से परिधान तय किया जा चुका है। कुलसचिव वीके सिन्हा ने बताया कि इस बार छात्रों को घर से धोती-कुर्ता और छात्राओं को क्रीम कलर की साड़ी पहनकर विश्वविद्यालय आना है। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें टोपी और उत्तरीय दी जाएगी। इसके लिए उन्हें 250 रुपये शुल्क जमा करना पड़ेगा। दीक्षांत समारोह की स्मृतियां संजोने के लिए के लिए विद्यार्थी टोपी, उत्तरीय घर ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


0000000000

आज तक आपत्ति का मौका
वाराणसी। संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वालों की सूची चार दिसंबर को ही जारी की जा चुकी है। इस पर आपत्ति के लिए दस दिसंबर तक का समय निर्धारित है। इस दौरान दो आपत्तियां आई हैं, जिनका निस्तारण कराया जा रहा है। कुलसचिव वीके सिन्हा ने बताया कि दस दिसंबर तक आने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद 11 दिसंबर को फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed