परीक्षा नहीं देने के लिए किशोर ने रचा नाटक, परिजन और पुलिस रह गए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा से डर तो हर किसी को लगता है, लेकिन परिक्षाएं पास कर के ही इंसान सफल होता है। परीक्षा के डर से उत्तर प्रदेश में वाराणसी के एक किशोर ने ऐसा कदम उठाया कि परिजन क्या पुलिस भी हैरान रह गई।
जंसा थाने के हरसोस निवासी 16 वर्षीय छात्र राजातालाब में एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। सोमवार को छात्र सीबीएसई बोर्ड की हिंदी की परीक्षा देने स्कूल आया और शाम के समय उसके मोबाइल से पिता के मोबाइल पर एक मैसेज आया।
मैसेज में लिखा था कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। इस मैसेज को देख कर परिजन खबरा गए। थोड़ी देर बाद फिर मेसेज आया कि हमें फोन न करें। इसके बाद घबराए पिता ने इसकी सूचना रोहनिया थाने पर दी। इंस्पेक्टर रोहनिया परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से तफ्तीश शुरू की गई।
पुलिस को बताई मनगढ़ंत कहानी
छानबीन में छात्र के मोबाइल की लोकेशन प्रयागराज जिले के दारागंज में मिली। मोबाइल की लोकेशन की मदद से पुलिस टीम प्रयागराज गई तो पता लगा कि छात्र अपने मौसा के पास है। पूछताछ में पहले तो छात्र ने मनगढ़ंत कहानियां बतानी शुरू की। छात्र ने बताया कि राजातालाब से उसे ट्रक सवार लोग जबरन बैठा लिए थे।
प्रयागराज में मौका पाकर वो ट्रक से कूद कर भाग निकला। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो छात्र ने बताया कि वह हाईस्कूल की परीक्षा की तैयारी नहीं किया था। इस वजह से मंगलवार को होने वाली हिंदी की परीक्षा नहीं देना चाहता था। इसी वजह से खुद के अपहरण का नाटक रचा। पुलिस ने छात्र को हिदायत देत हुए परिजनों को सौंप दिया।