फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student sitting on strike outside BHU Vice Chancellor's office attempted self-immolation

Varanasi News: बीएचयू कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 07 Oct 2023 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Student sitting on strike outside BHU Vice Chancellor's office attempted self-immolation
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश के लिए जारी त्रुटिपूर्ण नियमावली के खिलाफ धरने पर बैठे एक छात्र ने शुक्रवार को आत्मदाह करने का प्रयास किया। कुलपति कार्यालय के बाहर छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल डालना शुरू किया तो अफरातफरी मच गई। प्राॅक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने बीचबचाव का प्रयास किया। कुछ देर के लिए केंद्रीय कार्यालय पर तनावपूर्ण स्थिति रही। वहीं, हंगामे के बाद कुलपति ने मीटिंग बुलाई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद केंद्रीय कार्यालय पर 12 दिनों से धरनारत एक छात्र पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गया। आनन-फानन छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया तभी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कुलपति से मिलने की जिद पर अड़े रहे। तनावपूर्ण स्थिति को देख पुलिस बुलानी पड़ी, काफी मान मनौव्वल के बाद छात्र वापस धरनास्थल की तरफ लौटे। हंगामे के बाद कुलपति ने विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई प्रोफाइल मीटिंग की। आत्मदाह की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरनारत छात्रों का हालचाल जाना। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र विरोधी बताया और अनिश्चितकालीन प्रदर्शन को समर्थन दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि पहले कुलपति छात्र हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेते थे अब के कुलपति छात्र विरोधी फैसला लेते हैं। विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों से प्रशासनिक अधिकारियों के बातचीत का कोई प्रॉपर चैनल नहीं है। छात्र विकास ने बताया कि हमारी कुछ मांगों को मौखिक रूप से माना गया था। हम लोग ग्यारह सूत्री मांगपत्र पर नियमावली बनने तक अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान पतंजलि पांडेय, सूर्याभ, राजकुमार डायमंड, शुभम शुक्ला, सौरभ राय, अभिषेक उपाध्याय, हर्ष, अविनाश, मृत्युंजय तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन

कई बार दिया ज्ञापन, नहीं हुआ सुधार
पीएचडी प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय में नई नियमावली जारी की थी। इसमें व्याप्त त्रुटियों के खिलाफ छात्रों ने कई बार परीक्षा नियंता से संपर्क कर ज्ञापन दिया और त्रुटियों को सुधारने की बात कही, लेकिन प्रशासन ने छात्रों की मांगों को नजरअंदाज कर दिया। इसके खिलाफ आक्रोशित छात्र परीक्षा नियंता कार्यालय के मुख्यद्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed