{"_id":"62d1543b4240e326f7092485","slug":"student-preparing-for-medical-admission-dies-in-suspicious-condition-in-varanasi-his-uncle-accused-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मेडिकल प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध हालत में मौत, चाचा ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मेडिकल प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध हालत में मौत, चाचा ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 15 Jul 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 15 Jul 2022 05:19 PM IST
सार
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नितेश मिश्रा (20) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके चाचा ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नितेश मिश्रा (20) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। नीतेश प्रतापगढ़ के कोतवाली पट्टी थाना क्षेत्र के शेखपुरा अठगवां का मूल निवासी था। वह शुकुलपुरा में जिस किराए के कमरे में रहते था उसी में बीते मंगलवार को उसका शव मिला था।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार होने के बाद शुक्रवार को भेलूपुर थाने पर पहुंचे मृतक के चाचा प्रतापगढ़ निवासी रवींद्र मिश्रा ने नितेश की हत्या करने का आरोप उसके साथियों पर लगाया। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया कि नितेश के साथ रहने वाले छात्रों और एक लाइब्रेरी में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस बात की जानकारी नितेश ने परिजनों को दी थी। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि बगैर जांच पड़ताल कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन