फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student politics is the parliamentary nursery

संसदीय राजनीति की नर्सरी है छात्रसंघ

Tue, 10 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 10 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Student politics is the parliamentary nursery
हरिश्चंद्र पीजी काॅलेज में छात्रसंघ महोत्सव में मंत्री कमाल अख्तर को तलवार देकर सम्मानित करते छात्रनेतागण।
 प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि छात्रसंघ ही संसदीय राजनीति की नर्सरी है। यही लोकतंत्र की पहली पाठशाला भी है। कहा कि हरेक नौजवान को छात्र राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रदेश के कबीना मंत्री कमाल अख्तर सोमवार की दोपहर हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

 
कहा कि छात्रसंघ के माध्यम से राजनीति की जो सीख मिलती है वह शायद ही कही मिले, बावजूद सपा को छोड़ अन्य सरकारों ने विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाने का पूरा प्रयास किया। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री शैलेंद्र उर्फ ललई यादव ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व होता है। एमएलसी ठाकुर उदयवीर सिंह ने कहा कि युवाओं के बल पर ही देश का भविष्य टिका है।
विज्ञापन


इस दौरान अतिथियों ने कॉलेज में बनने वाले नए रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का उदघाटन भी किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोहन लाल यादव ने कॉलेज की उपलब्यिों की चर्चा की। संचालन डॉ. बलबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव, महामंत्री अनिल यादव, राजू यादव, अनिल सिंह सागर, अजय पाल सहित कई छात्रनेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed