{"_id":"6381166b15c94b0f8319663d","slug":"student-groups-fight-in-kashi-vidyapeeth-campus-varanasi-news-vns6855042124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी विद्यापीठ परिसर में छात्र गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी विद्यापीठ परिसर में छात्र गुटों में मारपीट
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में शुक्रवार को छात्र गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में छात्र नेता प्रतीक गुप्ता घायल हो गया। पीड़ित छात्र ने काशी विद्यापीठ पुलिस चौकी पर तहरीर दी। उधर, छात्र सावन सोनकर ने सिगरा थाने में पिंडरा के रहने वाले युवक पर रंगदारी, सोशल मीडिया पर गाली गलौज अन्य मामलों में तहरीर दी।
पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। पीड़ित छात्र प्रतीक के अनुसार वह लॉ में प्रवेश के लिए आवेदन करने आया था। समाज संकाय चौराहे के पास था। तभी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी समेत पांच छात्र आए और गाली गलौज करते हुए पिटाई की। पिटाई से चेहरे पर काफी चोटें आईं। छात्र के अनुसार वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा है। उधर, छात्र सावन सोनकर के अनुसार पिंडरा का रहने वाला युवक उसे जाति सूचक शब्दों का उपयोग करते हुए गाली गलौज करता है। सोशल मीडिया पर लगातार अपमानित करता है।
काशी विद्यापीठ पुलिस चौकी पर मनबढ़ छात्रों का रहता है जुटान
परिसर स्थित काशी विद्यापीठ पुलिस चौकी पर मनबढ़ छात्रों का जुटान रहता है। परिसर समेत आसपास छात्रावास के रहने वाले छात्र अक्सर पुलिस चौकी पर ही रहते हैं। पीड़ित छात्रों की गुहार भी चौकी पर नहीं सुनी जाती है।