फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student groups clash, 3 injured

बीएचयू में दो छात्र गुटों में मारपीट, तीन घायल

Fri, 29 Jan 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Student groups clash, 3 injured
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। विश्वनाथ मंदिर से लेकर छात्र स्वास्थ्य संकुल और फिर ट्रामा सेंटर में मारपीट और हंगामा हुआ। इस दौरान मारपीट में तीन छात्र घायल हुए, जिसमें से एक ही हालत गंभीर बनी है। सूचना के बाद पुलिस और बीएचयू के  सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सूबह के समय बीएचयू में उस वक्त अफरातफरी की स्थिति मच गई जब विश्वनाथ मंदिर पर बीएचयू और डीएवी के दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम भी इन दोनों गुटों में मारपीट हुई थी। गुरुवार की सुबह एक बार फिर से डीएवी बीए प्रथम वर्ष के छात्र ऋषभ त्रिपाठी और मितेश पटेल बीएचयू कैंपस पहुंच गए और विश्वनाथ मंदिर के पास बीएचयू के निलंबित छात्र विशाल रघुवंशी को पीट दिया। इसके बाद विशाल के दोस्तों ने मितेश और ऋषभ पर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंची प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम व वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी घायल छात्रों को छात्र स्वास्थ्य संकुल लेकर आए। इतने में विशाल के दोस्त वहां भी पहुंच गए। वहां पर भी उन्होंने जबरदस्त हंगामा किया।
विज्ञापन

कमरा नंबर एक जहां पर घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार चल रहा था, उस कमरे का दरवाजा तोड़कर वो अंदर घुसना चाह रहे थे लेकिन प्राक्टोरियल बोर्ड ने उन्हें किसी तरह वहां से भगाया। इसके बाद जब इन दोनों छात्रों को ट्रामा सेंटर लाया गया तो वहां भी एक गुट पहुंच गया। हालांकि यहां भी सुरक्षाकर्मियों ने लाठी पटक कर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान लंका समेत तीन थानों की फोर्स ट्रामा सेंटर पर पहुंच गई थी। चीफ प्राक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह का कहना है कि वर्चस्व के चलते ये घटना घटी है। फिलहाल माहौल सामान्य है। तीनों ही घायलों का ट्रामा सेंटर में उपचार कराया गया है। इसमें ऋषभ को ज्यादा चोटें आईं हैं। एसओ लंका संजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि छात्रों के दोनों गुटों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed