फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student expelled from inter college after protest for lunch

सोनभद्र: खराब भोजन की शिकायत करने की मिली सजा, इंटर कॉलेज के 14 छात्र निष्कासित

Tue, 23 Oct 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 23 Oct 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Student expelled from inter college after protest for lunch
छात्रों ने किया वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को किया था जाम - फोटो : amar ujala
खराब भोजन की शिकायत को लेकर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जाम करने वाले राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज जवारीडाड़ (सोनभद्र) के 14 छात्रों को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। अभिभावकों के पूछने पर उन्हें निष्कासन का नोटिस थमा दिया गया। 
विज्ञापन


खराब भोजन और अन्य समस्याओं के विरोध में राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज जवारीडांड गुरमुरा के छात्रों ने 12 सितंबर को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया था। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी के आश्वासन पर छात्र शांत हुए थे। घटना के दूसरे दिन डीएम अमित कुमार सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


विद्यालय प्रशासन से घटना से संबंधित जानकारी ली थी। अब विद्यालय प्रशासन ने हड़ताल में शामिल 14 छात्रों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उनके विद्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी। 15 अक्तूबर को इन 14 छात्रों को अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरे के अवकाश बाद गिरी गाज

दशहरे के अवकाश के बाद सोमवार को जब छात्र अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे तो उनको प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रधानाचार्य जनार्दन सिंह ने अभिभावकों को नोटिस थमा दिया। उनसे कहा कि नया आदेश आने पर ही विद्यालय में बच्चों का प्रवेश हो पाएगा।

इस कार्रवाई में कक्षा आठ के विवेकानंद, विपिन, धर्मेंद्र, अजीत, रणवीर, पिंटू, कक्षा 11 के अजय कुमार, दीपक, अनुराग और कक्षा 12 के बाबूलाल, चंद्रप्रकाश, प्रद्युम्न, श्याम सिंह, सुखसागर शामिल हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी ने कहा कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के 14 छात्रों के निष्कासन का मामला संज्ञान में है।

अनुशासन बनाए रखने के लिए अग्रिम आदेश तक यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed