फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student election nomination in Kashi Vidyapeeth today

छात्रसंघ चुनावः काशी विद्यापीठ में नामांकन आज, प्रमुख पदों पर 19 ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण 

Thu, 26 Oct 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 26 Oct 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
student election nomination in Kashi Vidyapeeth today
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के तहत बुधवार को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई। चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमाने के लिए प्रमुख पदों पर 19 ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


इसमें अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर सर्वाधिक आठ और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए चार ने अपनी दावेदारी पेश की। महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद पर दो छात्राओं ने भी ताल ठोंकी है। पंजीकरण कराने वाले प्रत्याशी गुरुवार को पर्चा भरेंगे।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव तीन अक्तूबर को प्रस्तावित है। इसके तहत बुधवार को प्रत्याशियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक हुए ऑनलाइन पंजीकरण में प्रमुख पदों पर 19 तो संकाय प्रतिनिधि पद पर 17 ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार का सुबह आठ बजे से ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राएं पर्चा भरेंगे। सभी प्रत्याशियों का मूल प्रमाण पत्र मानविकी संकाय में सत्यापन होगा। प्रस्तावक और अनुमोदक के साथ प्रत्याशियों को उपस्थित होना होगा।

चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी द्विवेदी ने बताया कि परिसर और परिसर के बाहर किसी भी तरह जुलूस निकालना, नारेबाजी करना पूरी तरह से वर्जित है। पंजीकरण कराने वाले प्रत्याशियों के ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा है या नहीं, इस लिहाज से प्रत्याशियों की सूची एसएसपी को उपलब्ध करा दी गई है।

उधर विश्वविद्यालय परिसर में अलग अलग छात्रनेता अपने अपने प्रचार में लगे रहे। हालांकि पठन पाठन 27 अक्तूबर तक स्थगित होने की वजह से कैंपस में गहमागहमी कम ही नजर आई। 

इन्होंने कराया ऑनलाइन पंजीकरण 

student election nomination in Kashi Vidyapeeth today
CHUNAV
अध्यक्ष : राहुल दुबे, रुद्र प्रताप सिंह, वाल्मिकी उपाध्याय, वरुण यादव

उपाध्यक्ष : दयाशंकर यादव, रोशन कुमार, सतीश कुमार

महामंत्री : अनिल यादव, अनिरुद्ध पांडेय, अंकिता सिंह, अरुण सिंह यादव, बिपिन यादव, दुर्गेश यादव, संगम लाल यादव, विवेक कुमार सिंह

पुस्तकालय मंत्री : आकाश कुमार गिरी, कुमारी माया, रवि प्रताप सिंह, सर्वेश पाठक

संकाय प्रतिनिधि- मानविकी : मोहम्मद शाहिद, सौरभ श्रीवास्तव, सावन कुमार, सुशील कुमार यादव, विनीत कुमार गुप्ता, वाणिज्य एवं प्रबंधन : धर्मेंद्र कुमार तिवारी, पंकज वर्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी : अभिषेक पांडेय, अश्विनी जायसवाल, सरजू, विधि : आशीष कुमार पाल, बृज लाल, शिक्षा : अंकित तिवारी, समाज कार्य : विशाल कुमार, समाज विज्ञान : अंबिका प्रसाद, बृज मोहन गिरी, जितेंद्र कुमार वर्मा 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed