फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student dies in Dereka swimming pool while he trying to swim

डीरेका के स्विमिंग पूल में छात्र की डूबने से मौत, लाइफ गार्ड्स देखते रह गए

Sat, 26 Aug 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 26 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
student dies in Dereka swimming pool while he trying to swim
डीरेका कर्मी के इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : demo
डीरेका स्थित स्विमिंग पूल में शुक्रवार को तैराकी सीखने के दौरान 11वीं के छात्र हर्षित यादव उर्फ प्रिंस (16) की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हर्षित के दोस्तों का कहना था कि यदि मौजूद तीन लाइफ गार्ड्स ने तत्परता दिखाई होती तो शायद उसे बचाया जा सकता था। मगर, किसी ने सक्रियता नहीं दिखाई और हर्षित के पिता के पहुंचने और उनके बार-बार कहने के बाद सभी स्विमिंग पूल  में उतरे। 
विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना अंतर्गत नईबस्ती जलालीपट्टी नाथूपुर निवासी डीरेका कर्मी ओमप्रकाश यादव का इकलौता बेटा हर्षित अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार की शाम तरणताल में दोस्तों के साथ तैराकी सीखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैराकी सीखने के दौरान ही हर्षित तलहटी में चला गया और ऊपर नहीं आया। साथ मौजूद उसके दोस्तों ने लाइफ गार्ड्स को बताया तो लगभग एक घंटे बाद शव को बाहर निकालकर डीरेका अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे पड़ोसियों ने बताया कि तीन बहनों का इकलौता भाई हर्षित डीरेका स्थित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था और इसी वर्ष मई में तरणताल में तैराकी का प्रशिक्षण लेने के लिए दाखिला लिया था।

उधर, हर्षित की मौत की जानकारी मिलते ही मां सुनीता यादव अचेत हो गई और पिता ओमप्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed