फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student crook and murder in varanasi

वाराणसी में नौवीं के छात्र की ईंट से कूंच कर हत्या, तीन के खिलाफ पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 11 Feb 2019 10:21 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 11 Feb 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Student crook and murder in varanasi
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई। छात्र की हत्या किन कारणों से की गई अभी इसका पता नहीं चल पाया है। लड़के के पिता ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


जिले के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत रमना पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर बने एक पुराने, अर्धनिर्मित भवन (डाफी में हाइवे के किनारे) में दिन दहाड़े नौवीं के छात्र सौरभ(15) पुत्र संजय सिंह निवासी रोहनिया थानांतर्गत माधोपुर गांव की सिर कूंच कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर आसानी से मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


सुसवाही के नवनीता कुंवर स्कूल में पढ़ने वाला छात्र सुबह नौ बजे घर से स्कूल के लिए निकला। रास्ते में ही हाइवे के किनारे पड़ने वाले पुराने मकान के दूसरे तल्ले पर बने कमरे में उसकी सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना को काई चश्मदीद सामने नहीं आया है। मकान के बाहर उसका साइकिल खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के चंद मिनट बाद मौके पर पहुंचे भवन स्वामी डाफी निवासी उत्कर्ष तिवारी ने बाहर खड़ी साइकिल के बारे में चाय बनाने वाले गोपाल से पूछा। बाद में उत्कर्ष व उसके साथी टिकरी निवासी राधे की नजर खून से लथपथ किशोर पर पड़ी। पुलिस को सूचना देने के साथ एंबुलेंस को जानकारी दी गई। उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाया। छात्र के यूनिफार्म, स्कूल बैग व काफी किताब से उसकी पहचान हुई। स्कूल टीचर को बुलाया गया पर वे शिनाख्त नहीं कर सके। बाद में प्रधानाचार्य दिवाकर राय ने पहचान करने के साथ ही पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। छात्र के पास से लोक संघ आयोग की परीक्षा का एक प्रवेश पत्र भी मिला है।

रोहनिया थाना के माधोपुर गांव के रहने वाले संजय के दो बेटे है। बड़ा बेटा गौरव उर्फ गोलू जो कक्षा 11 में पढ़ता है जबकि सौरभ सुसुवाही स्थित नवनीता कुंवर स्कूल में 9 वीं कक्षा का छात्र है। पुराने घर में घुसते या घटना होने किसी ने नहीं देखा।

सीओ भेलूपुर ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। आस-पास स्थित होटल व रेस्टोरेंट के सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया घटना का कारण आपसी विवाद का जान पड़ता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सौरभ के पिता ने रोहनिया माधोपुर के निवासी प्रवीण कुमार, स्कूल के प्रबंधक प्रतीक राय, दिवाकर राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed