फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student and there family reached ballia from prayagraj by roadways bus

प्रयागराज से बसों से बलिया-मऊ और गाजीपुर पहुंचे छात्र समेत उनके परिजन, हुए क्वारंटीन

Wed, 29 Apr 2020 10:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Apr 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Student and there family reached ballia from prayagraj by roadways bus
बसों से छात्र पहुंचे बलिया। - फोटो : अमर उजाला।

देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों के बलिया पहुंचने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक प्रयागराज से कुल 13 बसों से छात्रों और उनके परिजनों को लाया गया। वहीं प्रयागराज से मऊ में भी 286 छात्र और गाजीपुर में 700 छात्र-छात्राएं पहुंचे हैं।

विज्ञापन

Student and there family reached ballia from prayagraj by roadways bus

बुधवार को 13 बसों से कुल 367 लोग बलिया आए। इसमें कुल 323 पुरुष और और 33 व्यक्तियों के साथ 4 बच्चे शामिल थे। सभी को जिले के विभिन्न इलाकों में बने क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। जिला प्रशासन के अनुसार इन सभी को 14 दिन क्वारंटीन में रखने के बाद 14 दिन के होम क्वारंटीन में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Student and there family reached ballia from prayagraj by roadways bus

इस दौरान जरूरत पड़ने पर इनकी जांच भी कराई जाएगी। यदि किसी को स्वास्थ्य लाभ की जरूरत महसूस होती है तो उसे अस्पताल भी पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी ने इनके परिजनों से अपील की है कि वे इनसे मिलने का प्रयास न करें और अपने घर में ही इंतजार करें। 14 दिन का क्वारंटीन पूरा होने के बाद सभी के परिजनों को बुलाकर इन्हें घर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

Student and there family reached ballia from prayagraj by roadways bus

क्वारंटीन के दौरान योगाभ्यास भी
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटर में योग-प्राणायाम व ध्यान से सम्बन्धित संस्थाओं व अन्य गैर सरकारी संस्थाओं का भी सहयोग लिए जाने पर विचार हो रहा है। जनपद में आने वाले व्यक्तियों को महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित सूती कपड़े का दो-दो मास्क भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Student and there family reached ballia from prayagraj by roadways bus

प्रयागराज से 11 बसों में सवार होकर 286 छात्र भी मऊ जिला पहुंचे। एआरएम विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि हर एक बस में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए 26 छात्रों को बिठाया गया था। 11 बसों में कुल 286 छात्र-छात्राएं अब तक आ चुके हैं। सुबह साढ़े 8 बजे तक बसों के आने का सिलसिला जारी था।

Student and there family reached ballia from prayagraj by roadways bus

छात्रों को घरों पर 14 दिन तक क्वारंटीन रहने को कहा गया है। छात्रों के अभिभावकों से कहा गया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहें। किसी प्रकार की और असामान्य परिस्थिति दिखाई देने पर नजदीकी अस्पताल पर संपर्क करें।

Student and there family reached ballia from prayagraj by roadways bus

प्रयागराज से 24 बसों द्वारा करीब 700 छात्र-छात्राएं बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण, थर्मल स्क्रीनिंग कर उनको घर भेजा गया। इन्हें 14 दिन तक घर में क्वारंटीन रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed