{"_id":"64c55dc6333f0cfc6a0cc274","slug":"structure-of-two-modern-nurseries-ready-farmers-will-get-advanced-plants-varanasi-news-c-20-vns1013-310150-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो आधुनिक नर्सरियों का ढांचा तैयार, किसानों को मिलेंगे उन्नत पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो आधुनिक नर्सरियों का ढांचा तैयार, किसानों को मिलेंगे उन्नत पौधे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीन आधुनिक नर्सरियों में से दो नर्सरियों का ढांचा भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आइआइवीआर) में बनकर तैयार हो गया है। यहां से जल्द ही किसानों को रोग मुक्त संकर और उन्नत प्रजाति के सब्जियों के पौधे उपलब्ध मिलेंगे।
आइआइवीआर से अभी तक किसानों को सब्जियों के बीज दिए जाते थे। अब आइआइवीआर में करीब दो करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से दो हाईटेक नसर्सियों का काम किया जा रहा है। इसका ढांचा लगभग तैयार हो गया है। सब्जियों को पौधे करके किसानों को सस्ते दर पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी जिला उद्यान सुभाष कुमार ने बताया कि जिले तीन हाईटेक नर्सरियों में से दो नर्सरियों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ढांचा बन गया है और कवरिंग का काम किया जा रहा है। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में बनने वाली नर्सरी का काम शुरू नहीं हो पाया है। यहां जमीन में गड्ढे होने कारण मिट्टी खरीद के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। फिलहाल दो नर्सरी का काम अंतिम चरण में है। इसका लाभ जिले के किसानों को मिलेगा। यहां मिर्च, बैगन, टमाटर, गोभी सहित 16 लाख से अधिक संकर और पारंपरिक सब्जियों के पौध को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन