फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   structure of Godaulia ropeway station ready place changed loss certain cost increase take time

Varanasi News : गोदौलिया रोपवे स्टेशन का स्ट्रक्चर तैयार, जगह बदली तो नुकसान तय, लागत बढ़ेगी; समय भी लगेगा

Thu, 05 Dec 2024 12:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 12:56 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में रोपवे का काम तेजी से चल रहा है। अफसरों और संबंधित विभागों ने इसकी काफी तैयारियां की हैं। अब गोदाैलिया में स्टेशन बदलने की बात चल रही है, ऐसे में करोड़ों का नुकसान होना तय है। इसके साथ ही निर्माण की समयसीमा भी बढ़ाने की नौबत आएगी।

विज्ञापन
structure of Godaulia ropeway station ready place changed loss certain cost increase take time
वाराणसी में रोपवे का गंडोला। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोपवे के गोदौलिया स्टेशन का स्ट्रक्चर स्विटजरलैंड में बन चुका है। अगर स्टेशन का स्थान बदला तो नुकसान तय है। स्ट्रक्चर बनाने में इस्तेमाल करोड़ों के उपकरण बेकार हो जाएंगे। पूरा स्ट्रक्चर नए सिरे से बनना पड़ेगा। 

विज्ञापन


ऐसा हुआ तो रोपवे की महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत बढ़ जाएगी। निर्माण की समयसीमा भी बढ़ाने की नौबत आएगी। गोदौलिया पर रोपवे स्टेशन बनाने पर असमंजस बरकरार है। स्टेशन के स्थान परिवर्तन की आधिकारिक जानकारी अब तक किसी को नहीं है।
विज्ञापन


अगर स्टेशन गिरिजाघर में बनेगा तो दिक्कत बढ़नी तय है। नए सिरे से  डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनवानी पड़ेगी। इसके लिए नए सिरे से सर्वे कराना होगा। देखना होगा कि जो जमीन फाइनल की जानी है, वहां स्टेशन बनाया जा सकता है या नहीं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी पहलुओं को समझने के बाद ही परियोजना को आगे बढ़ाने की अनुमति दी जा सकती है। नए सिरे से जमीन अधिग्रहीत करनी पड़ेगी। इसका मुआवजा भी देना होगा। इसमें लंबा वक्त लगता है। नए सिरे से स्ट्रक्चर तैयार कराना होगा। यह काम स्विटजरलैंड में ही हो सकेगा। एक अफसर के मुताबिक, नए सिरे से स्ट्रक्चर तैयार करने में प्रोजेक्ट की लागत बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed