फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Strong thunder, one died due to lightning, appliances kept in the house got burnt

Varanasi News: बादलों की तेज गड़गड़ाहट, बिजली गिरने से एक मरा, घरों में रखे उपकरण जले

Thu, 11 Jul 2024 06:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Strong thunder, one died due to lightning, appliances kept in the house got burnt
बारिश के साथ बादलों के गरजने से बुधवार को लोग एक बार को सहम गए। कई जगह बिजली भी गिरी। बादलों की तेज गड़गड़ाहट सुनकर लोग सुरक्षित जगहों पर भागकर पहुंचे। कई जगहों पर छतों और घर के बारजे में भी दरार आई है। एक व्यक्ति की मौत भी हो गई और कुछ जगहों पर मवेशी मर गए। गंगा घाट और उसके किनारे पर भी बिजली चमकने का असर देखने को मिला।
विज्ञापन

जैसे ही बिजली गरजने की आवाज आई कई घरों में बच्चे घबरा गए। एक के बाद एक तेज आवाज ऐसी आ रही थी, जैसे कि घर के पास कोई धमाका हुआ हो। चेतगंज में एक छत पर लगा तड़ित चालक भी टेढ़ा हो गया। यह बिजली के प्रभाव को कम करने के लिए लगाया जाता है।
विज्ञापन

ठठेरी बाजार, पड़ाव, चौक सहित अन्य जगहों पर बिजली की गड़गड़ाहट से घर में रखे उपकरण जल गए। ठठेरी बाजार निवासी राजेश साहू ने बताया कि तेज आवाज के साथ जब बिजली चमकी तो लगा कि कोई धमाका हो गया। पास के घरों पर बिजली गिरने से कुछ उपकरण भी जल गए। मदन मोहन ने बताया कि मणिकर्णिका पर एक घर पर व्रजपात होने से छत में मामूली दरार भी आ गई। पड़ाव में एक घर पर बिजली गिरने से उसका बारजा क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, हनुमान फाटक निवासी प्रशांत सेन गुप्ता, राधा देवी, राजेश गुप्ता का कहना है कि बिजली की गड़गड़ाहट से पूरा परिवार सहम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव का कहना है कि बुधवार की दोपहर बाद बिजली चमकने की वजह से सदर तहसील के धौरहरा निवासी राजेंद्र की मौत हो गई। इसके अलावा चोलापुर के गोपपुर में एक मवेशी और पिंडरा में दो मवेशी की मौत भी वज्रपात से हुई है।

शिवपुर थाने में वायरलेस सहित अन्य उपकरण जले
बिजली गिरने से शिवपुर थाने में रखे बिजली के कई उपकरण जलकर राख हो गए। इसमें थाने का वायरलेस भी जल गया। इस वजह से सूचना अदान प्रदान करने में भी कुछ देर के लिए परेशानी हुई। इसके अलावा थाने में लगे चार पंखे, बिजली के दो बोर्ड, दो मॉनीटर भी बिजली चमकने से जल गया। आनन फानन में वायरलेस को ठीक कराया गया।


दो घंटे में 60 मिलीमीटर बारिश, गिरे पेड़, कट गई बिजली
बुधवार को गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवा से कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए, इससे आवागमन बाधित रहा। बिजली भी कट गई। इससे घरों, काॅलोनियों में अंधेरा छाया रहा। बारिश की वजह से शहरी-ग्रामीण इलाकों में जलभराव होने से लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दो घंटे में 60 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, मंडुवाडीह, भिखारीपुर, बरेका, रामनगर, मच्छोदरी, भोजूबीर सहित अन्य जगहों के साथ ही सेवापुरी, चिरईगांव, लोहता आदि इलाकों में भी बारिश का असर अधिक देखने को मिला। यहां सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। छावनी क्षेत्र में नीम का पेड़ गिरने से बिजली कट गई। इसके साथ ही इमलिया घाट स्थित बीच सड़क पर पेड़ की डाली टूट कर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।

मौसम वैज्ञानिक बोले-इस सप्ताह अच्छी बारिश के आसार
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मानसून की सक्रियता अभी बनी है। इस वजह से हल्की से तेज बारिश हो रही है। जिस तरह का मौसम बना है, उससे इस सप्ताह भी अच्छी बारिश के आसार हैं।

जलभराव के बीच मैनहोल में स्कूटी लेकर गिरी महिला
नरिया वार्ड के साकेत नगर को जोड़ने वाले रोड पर मैनहोल का ढक्कन खुला था। बारिश की वजह से यहां पहले से पानी भरा था। इस वजह से महिला को ढक्कन खुला नहीं दिखा। वह स्कूटी लेकर वहीं पर गिर गई, इससे उसको मामूली चोट आई। आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे, पहले महिला को उठाया।
इन जगहों पर रही ज्यादा परेशानी
-लहुराबीर से कबीरचौरा जाने वाली सड़क पर पानी भरने से आवागमन में परेशानी हुई।
-पिपलानी कटरा के पास सड़क धंसने राहगीरों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी।
-बारिश की वजह से बीएचयू अस्पताल परिसर के गेट से लेकर बाल रोग विभाग तक जगह-जगह जलभराव से मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed