{"_id":"692846206e62d0143d0f615c","slug":"stress-free-exam-program-psychologist-told-children-how-to-avoid-stress-in-varanasi-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स: पाठ्यक्रमों का रिवीजन जरूर करें, हेल्दी खाएं, सफलता पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स: पाठ्यक्रमों का रिवीजन जरूर करें, हेल्दी खाएं, सफलता पक्की
Thu, 27 Nov 2025 06:08 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:08 PM IST
सार
Varanasi News: अमर उजाला की ओर से आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में 510 छात्रों को मनोवैज्ञानिक ने तनाव से बचने का तरीका बताया। कहा कि पाठ्यक्रमों का रिवीजन जरूर करें और हेल्दी खाना खाएं। इससे सफलता पक्की है।
विज्ञापन
तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में शामिल छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स दिए गए। बुधवार को कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज कंदवा में अमर उजाला की ओर से आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में 510 छात्रों ने हिस्सा लिया। मनोवैज्ञानिक और शिक्षकों ने छात्रों को अच्छे अंक के लिए नियमित अभ्यास और रिवीजन करने की सलाह दी। इसके अलावा संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद को जरूरी बताया।
विज्ञापन
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि जीवन में तनाव स्वभाविक है, लेकिन तनाव हमेशा सकारात्मक होना चाहिए। परीक्षा को लेकर नकारात्मक तनाव की जरूरत नहीं। परीक्षा के दौरान अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। देर रात सोने के बजाय जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करें। सुबह के समय रिवीजन करना अच्छा होता है।
विज्ञापन
भोजन में प्रोटीन और विटामिन का भी ध्यान रखें। बर्गर, पिज्जा, मोमो जैसे जंक फूड से परहेज करें। फास्टफूड शरीर को आलस्य की अवस्था में पहुंचा देते हैं। आलस्य के कारण कोई भी काम ठीक से नहीं होता। विषयों को दोहराने के लिए आईने के सामने खड़े होकर अभ्यास करें।
विज्ञापन
प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा कोई भी हो, मन में डर न पालें। खाना-पीना छोड़कर हर वक्त सिर्फ परीक्षा में बारे में ही न सोचें। सकारात्मक सोचें, शिक्षकों और अभिभावकों से विचार-विमर्श करते रहें। पाठ्यक्रमों का रिवीजन करें और तनावमुक्त होकर परीक्षा दें। सफलता की पक्की है। परीक्षा को अपने ऊपर हावी न होने दें। परेशान न हों। अच्छी नींद लें।
तनाव मुक्त परीक्षा के लिए इस तरह कार्यक्रम बहुत उपयोगी है। मनोवैज्ञानिकों की सलाह विद्यार्थियों को माननी चाहिए। हेल्दी खाना खाएं। समय का प्रबंधन बहुत जरूरी है। - नागेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य