फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Street vendors are an important part of the urban economy: Abhishek Nigam

स्ट्रीट वेंडर्स शहरी अर्थव्यवस्था की अहम कड़ी: अभिषेक निगम

Mon, 19 Jan 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Street vendors are an important part of the urban economy: Abhishek Nigam
राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ की ओर से कमिश्नरी सभागार में स्वच्छमेव जयते संकल्प कार्यक्रम हुअा। महासंघ के महासचिव अभिषेक निगम ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स शहरी अर्थव्यवस्था की अहम कड़ी हैं और स्वच्छ भारत मिशन की सफलता में उनकी सक्रिय भूमिका है। सभी ने स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामूहिक संकल्प लिया। मुख्य वक्ता नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं तिजारा (राजस्थान) विधायक महंत बालक नाथ योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शुरू की गई क्रेडिट कार्ड सुविधा भी एक क्रांतिकारी कदम है। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन और दी बनारस बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नाथ संप्रदाय महंत योगेंद्र नाथ योगी, संरक्षक डॉ. गौरव प्रकाश, मदन मोहन दुबे, संजय केशरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडे, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष हरि शंकर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed