फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stream of Kanwariyas reached Markandey Dham perform Jalabhishek Vishwanath Dham queues forming

Sawan: मार्कंडेय धाम पहुंचा कांवड़ियों का रेला, विश्वनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक; बैरिकेडिंग में कतार लगेगी

Sun, 09 Aug 2026 03:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 09 Aug 2026 03:38 PM IST
सार

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव धाम में शनिवार को कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा। गंगा से जल लेकर पहुंचे कांवड़िये बाबा का दर्शन-पूजन करने के बाद काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होकर आगे बढ़ना होगा। मंदिर प्रशासन ने भीड़ के मद्देनजर व्यवस्थाएं बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
stream of Kanwariyas reached Markandey Dham perform Jalabhishek Vishwanath Dham queues forming
कांवड़ियों का जत्था पहुंचा वाराणसी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: सावन के दूसरे सोमवार को दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार से ही काशी आने लगी है। कांवड़ियों का रेला शनिवार को मार्कंडेय महादेव धाम में देर रात तक पहुंचता रहा। शिविरों और धर्मशालाओं में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


रविवार को मार्कंडेय महादेव के जलाभिषेक के बाद वे त्रिलोचन महादेव और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लगी बैरिकेडिंग में कतार लगेगी। शिवभक्त महामृत्युंजय महादेव, गौरीकेदारेश्वर, तिलभांडेश्वर महादेव सहित सभी शिवालयों में जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन


सावन के हर सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ और मार्कंडेय महादेव मंदिर में लाखों भक्तों की भीड़ होती है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए शनिवार को ही बाहर के श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जत्था आने लगा। रविवार को उनकी भीड़ बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटों से लेकर मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में कांवड़ियों के जत्थे दिखे। चितरंजन पार्क, लक्सा, रथयात्रा, मुढ़ैला, मंडुवाडीह आदि इलाकों में लगे कांवड़िया शिविरों में कांवड़िये पहुंच चुके थे। वहीं, मार्कंडेय धाम में शनिवार सुबह से ही पूर्वांचल भर के कांवड़िये पहुंचने लगे। रात तक उनका पहुंचना जारी रहा। शिविरों और धर्मशालाओं में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी। उनके सोने, नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की गई थी।

कांवड़िये भोर में गंगा-गोमती संगम पर स्नान कर मार्कंडेय महादेव में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद संगम तट से जल भरकर त्रिलोचन महादेव और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को जलाभिषेक के लिए रवाना होंगे। वहीं, संगम स्थल, गंगा घाट, मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल करने में विभागीय अधिकारी लगे रहे। वहीं, पक्के महाल क्षेत्र के यादव बंधु दूसरे सोमवार को भी जलाभिषेक करेंगे। वे बजड़े से गौरीकेदारेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।

शिविरों में भजन-कीर्तन कर हुए मगन
गाजे-बाजे के साथ शहर में पहुंचे कांवड़िये शिविरों में ठहरे। डीजे पर झूमे और भजन-कीर्तन कर शिवभक्ति में मगन रहे। कुछ शिविरों में उनके लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, कुछ कांवड़ियों ने घाटों पर भी स्नान कर श्रीकाशी विश्वनाथ सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक कर दर्शन किए।

नगर आयुक्त ने परखा कांवड़ मार्ग, दिए निर्देश 
सावन मास मेला के दृष्टिगत श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुगमता के लिए नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस क्रम में शनिवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने टाउनहाॅल स्थित आश्रय स्थल से लेकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार तक का स्थलीय निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने कहीं पैदल चलकर तो कहीं गोल्फ कार्ट के माध्यम से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने कांवड़ियों के आश्रय स्थल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तत्काल चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी को असुविधा न हो।

इसके साथ ही उन्होंने संपूर्ण मार्ग में स्ट्रीट लाइट, सीवर और सड़कों की दुरुस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी सार्वजनिक शौचालयों में नियमित एवं उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, जलकल विभाग के सहायक व अवर अभियंता तथा निगम के सफाई निरीक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed