फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stray from the streets encroachment, six from campaign

सड़कों से हटेगा अतिक्रमण, छह से अभियान

Sat, 04 Jun 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 04 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Stray from the streets encroachment, six from campaign
मेयर और डीएम ने बाइक से गलियों और नाव से गंगा घाटांे का किया मुआयना
 सड़क, सफाई-सीवर जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की सख्ती से नगर निगम और जलकल के अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। गुरुवार की सुबह महापौर रामगोपाल मोहले के साथ जिलाधिकारी और नगर आयुक्त एकबार फिर बाइक से शहर में निकले। सफाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाआें का हाल जानने के लिए गली-मुहल्लों से होते हुए यह टीम अस्सी घाट पहुंची।
विज्ञापन


वहां से नाव से दशाश्वमेध तक घाटों का मुआयना किया। जगह-जगह गंदगी और सीवर जाम होने की समस्या पर डीएम ने नगर निगम और जलकल के अधिकारियों को कड़ी ताकीद की। कमच्छा और शिवाला में सीवर-सफाई के लिए जीएम जलकल को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए सोमवार से व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का निर्देश भी डीएम ने दिया। 
विज्ञापन


निरीक्षण की शुरुआत सुबह 6:45 बजे हुई। नगर निगम से महापौर, डीएम और नगर आयुक्त सबसे पहले कमच्छा फल मंडी पहुंचे। वहां गंदगी फैली थी। साथ ही, खराब सड़क और सीवेज पाइप लाइन का काम पूरा न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। 7:20 बजे डीएम शिवाला पहुंचे। वहां पार्षद राजेश यादव चुल्लू, गोविंद शर्मा ने सड़क पर सीवर ओवरफ्लो करने की समस्या बताई। शिवाला में ही सड़क किनारे गिट्टी-बालू का ढेर देख डीएम के तेवर और सख्त हो गए। तत्काल ट्रक पर लदवा कर गिट्टी-बालू पुलिस लाइन भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राह अवरुद्ध करने के आरोप में बिल्डर को नोटिस भेजने और सड़क पर खड़े रिक्शों को जब्त करने का निर्देश दिया। शिवाला स्थित रत्नाकर पार्क में अवांछनीय तत्वों की आवाजाही पर एसएसपी से कहा कि अभियान चलाकर ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की जाए। सफाईकर्मियों की चेकलिस्ट इलाके के मजिस्ट्रेटों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मानमंदिर के पास सफाई कर रहे सफाईकर्मी सुनील से डीएम ने सफाई कर्मियों की समस्याएं भी जानीं। 

गंगा में साबुन लगाकर नहाने पर दी चेतावनी 
मेयर, डीएम और नगर आयुक्त की टीम 7:38 बजे अस्सीघाट पहुंची। वहां घाटों पर खुले में शौच पर अंकुश लगाने की ताकीद डीएम ने की। पैदल ही रीवा घाट, गंगा महल और तुलसीघाट का निरीक्षण किया। इसके बाद नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे। वहां गंगा में साबुन लगाकर नहाने वालों को चेतावनी दी।

घाट के ऊपर सड़क किनारे लगी गुमटियों को हटाने और पार्किंग को व्यवस्थित पर नगर आयुक्त से बात की। फिर पैदल ही सरस्वती फाटक से ढुंढिराज गणेश, सरस्वती फाटक, ज्ञानवापी, मानमंदिर, त्रिपुराभैरवी के रास्ते ज्ञानवापी होते हुए गेट नंबर चार पर निकल आए। वहां से गोदौलिया, लक्सा होते हुए टीम वापस नगर निगम पहुंची। 

आज होगा चिह्नांकन 
अतिक्रमण से निजात के लिए डीएम के निर्देश पर गुरुवार को एडीएम सिटी कार्यालय में बैठक हुई। तय हुआ कि सभी मजिस्ट्रेट और नगर निगम के जोनल अधिकारी शुक्रवार को दोनों तरफ की सड़कों और नाले-नालियों पर हुए अतिक्रमण सुबह 9 से 2 बजे तक चिह्नित करेंगे। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि चार और पांच जून को क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की जाएगी कि लोग स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें।


इसके बाद छह जून से अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा, शुक्रवार की दोपहर तीन बजे रायफल क्लब जिला प्रशासन के साथ व्यापारियों की बैठक होगी। अतिक्रमण हटाने में प्रशासन व्यापारियों से सहयोग की अपील करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed