{"_id":"6127f84a8ebc3e7a1d779df9","slug":"strawberry-crop-will-flourish-from-the-manure-seed-of-the-grant-varanasi-news-vns608122655","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः अनुदान के खाद-बीज से लहलहाएगी स्ट्रॉबेरी की फसल, उद्यान विभाग के वेबसाइट पर करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः अनुदान के खाद-बीज से लहलहाएगी स्ट्रॉबेरी की फसल, उद्यान विभाग के वेबसाइट पर करना होगा आवेदन
Fri, 27 Aug 2021 03:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 03:40 PM IST
सार
जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि स्ट्रॉबेरी की खेती की बढ़ावा देने के लिए शासन से दो हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। जिसे आनलाइन आवेदन में परेशानी हो वो कचहरी स्थित उद्यान कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती
- फोटो : Pixabay
विस्तार
वाराणसी जिले में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए उद्यान विभाग की ओर से अनुदान मिलेगा। जिले में अभी केवल दो किसान रमेश और लालचंद यादव स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं। अब किसानों को उद्यान विभाग की ओर से स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को उद्यान विभाग के वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
किसान लालचंद यादव ने बताया कि इस बार 10 बिस्वा में खेती करने की योजना है। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि स्ट्रॉबेरी की खेती की बढ़ावा देने के लिए शासन से दो हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। जिसे आनलाइन आवेदन में परेशानी हो वो कचहरी स्थित उद्यान कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं।
संपूर्णानंद में बनाया जाएगा गैस इंसुलेटेड पावर सब स्टेशन
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में तीसरा गैस इंसुलेटेड पावर सब स्टेशन जीआईएस बनाया जाएगा। दो सौ करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले इस स्टेशन का शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके माध्यम से सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट, नगर निगम, काशी विद्यापीठ और बेनियाबाग उपकेंद्र को आसानी से बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि जीआईएस के लिए संपूर्णानंद विश्वविद्यालय परिसर में जमीन देख ली गई है। इसका प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। आदेश के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।