फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Strategy for 2027 deliberated at BJP city unit meeting; emphasis placed on verification from booth to Mandal levels

Varanasi News: भाजपा महानगर की बैठक में 2027 की रणनीति पर मंथन, बूथ से मंडल तक सत्यापन पर जोर

Wed, 02 Sep 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Strategy for 2027 deliberated at BJP city unit meeting; emphasis placed on verification from booth to Mandal levels
भाजपा महानगर की संगठनात्मक बैठक में 2027 के विजय लक्ष्य के लिए 'संगठनात्मक सत्यापन' और* ' *बूथ
गुलाबबाग स्थित महानगर कार्यालय में मंगलवार को हुई संगठनात्मक बैठक में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन के सत्यापन और उसकी सक्रियता पर जोर दिया गया। आगामी राष्ट्रीय प्रवास अभियान के तहत मंडल प्रवासियों को दो दिन में तीन चरणों में संगठन का भौतिक सत्यापन पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों और वर्ष 2017 से पहले तथा वर्तमान उत्तर प्रदेश की तुलनात्मक तस्वीर जनता तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि जन्माष्टमी के बाद उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय प्रवास अभियान शुरू होगा। संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए मंडल प्रवासियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के दौरान दो दिन में संगठन का तीन चरणों में गहन सत्यापन किया जाएगा। पहले चरण में मंडल कार्य समिति का सत्यापन होगा। दूसरे चरण में शक्ति केंद्र संयोजकों का सत्यापन किया जाएगा। तीसरे चरण में बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन होगा। इसका उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन कर उसे और मजबूत करना है। बैठक में कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। स्मार्ट विद्यालयों के निर्माण, नए मेडिकल कॉलेजों, हवाई अड्डों के विस्तार और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना समेत विकास कार्यों की जानकारी सोशल मीडिया के साथ ही घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं से वर्ष 2017 से पहले और वर्तमान उत्तर प्रदेश की विकास की स्थिति की तुलनात्मक तस्वीर भी जनता के सामने रखने को कहा गया। इस दौरान प्रमील पांडेय, साधना वेदांती, कुसुम सिंह पटेल, अनुराग शर्मा, मनोज सोनकर, विवेक पांडेय और ऋतिक मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed