{"_id":"5dacc0458ebc3e0178342f9c","slug":"stp-deenapur-varanasi-news-vns4902173100","type":"story","status":"publish","title_hn":"15वें वित्त आयोग के सवालों से अफसरों को छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15वें वित्त आयोग के सवालों से अफसरों को छूटे पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 15वें वित्त आयोग की टीम ने रविवार को शहर की कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। सुबह टीम के सदस्यों ने सारनाथ का दौरा किया। इसके बाद हस्तकरघा केंद्र और हस्तकला संकुल को देखने के बाद आयोग की टीम ने एसटीपी दीनापुर का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों के सवालों पर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों के पसीने छूट गये।
टीम के सदस्यों ने गंगा और वरुणा नदी में गिर रहे सीवर को बंद करने की अंतिम तिथि पूछी तो अधिशासी अभियंता ने जवाब दिया कि मार्च 2020 तक काम पूरा हो जाएगा। शाही नाला टैप होने के सवाल पर अधिकारी अवाक रह गये। जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक संजय कुमार खत्री ने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव रिपोर्ट तैयार हो गयी है और निविदा प्रक्रिया भी शुरू है। टीम ने शोधन संयंत्रों की कार्य कुशलता, क्षमता के अनुरूप संचालन, आसपास के गांवों के लोगों की प्रतिक्रिया आदि पर भी सवाल पूछा। टीम के एक सदस्य ने पूछा कि गंगा नदी में स्नान करने योग्य पानी कब तक हो जाएगा तो अधिकारी चुप्पी साध गये। 45 मिनट तक टीम के सदस्य एसटीपी दीनापुर में रहे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि बैठक में भी वाराणसी में चल रही परियोजनाओं पर चर्चा हुई है। इसमें कुछ प्रस्ताव एक सप्ताह में मांगे गए हैं। उस पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।