फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Storm-blowing electricity-water arrangements

आंधी ने उड़ाए बिजली-पानी के इंतजाम

Wed, 10 May 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 10 May 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
Storm-blowing electricity-water arrangements

विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब दो बजे आई आंधी ने शहर से गांवों तक तबाही मचाई। सैकड़ों छाजन-छप्पर और टिन शेड उड़ गए। जगह-जगह पेड़ों की धराशाई होने से आवागमन बाधित हुआ। सबसे अधिक मार बिजली-पानी के इंतजामों पर पड़ी। कहीं बिजली के तार-खंभे टूट गए तो कहीं जंपर उड़ने, ट्रांसफार्मर और तारों में स्पार्किंग से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी का दौर रुक-रुककर दो से तीन घंटे तक चला। इस दौरान एहतियातन बिजली काट दी गई थी। भोर में करीब चार बजे तेज हवाएं थमने के बाद अधिकतर फीडरों पर खराबी के चलते आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसका असर बुधवार की सुबह पानी की आपूर्ति पर भी पड़ा। बिजली-पानी के लिए शहर के अधिकतर हिस्सों में त्राहि-त्राहि मची रही। वहीं, गांवों में भी लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा।


शहर से देहात तक आंधी के चलते रात करीब दो बजे के बाद अलग-अलग हिस्सों में आपूर्ति बंद कर दी गई। तेज हवाओं का कहर बढ़ता गया। भोर में साढ़े चार बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई तो आपूर्ति शुरू की गई। तार-खंभों के टूटने और जंपर उड़ने से अधिकतर फीडरों पर आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। अलग-अलग फीडरों पर क्रमवार वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए बिजली देकर व्यवस्था संभाली गई। बिजली न रहने के चलते सुबह शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। गड़बड़ियों को दुरुस्त करने और बिजली सुधार के नाम पर शटडाउन का खेल दिन भर नहीं थमा। रात में भी बिजली की आवाजाही लगे रहने से उपभोक्ता परेशान हो जाना पड़ा। उधर, कछवां में दक्षिण पटरी पर ट्रांसफार्मर आंधी के दौरान जल गया।
विज्ञापन



कछवा रोड उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री सुभाष चंद्र मोदनवाल ने बताया कि लोड के हिसाब से यहां कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। जर्जर तार भी नहीं बदले जा रहे हैं। सेवापुरी, बड़ागांव, चौबेपुर, मिर्जामुराद, आराजीलाइन, पिंडरा आदि इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। लगन का मौसम होने के चलते कई जगहों पर बारात आई थी। आंधी से शादी-विवाह के जश्न में भी खलल पड़ा। कई जगह तंबू कनात उखड़ गए। घराती और बारातियों को खासी मुश्किलें उठानी पड़ीं। किसी तरह रस्में पूरी कराई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed