फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stone pelting on bharat milap procession five injured in azamgarh

आजमगढ़ में भरत मिलाप जुलूस पर पथराव, पांच लोग घायल, विरोध में बाजार बंद का एलान

Mon, 22 Oct 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 22 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on bharat milap procession five injured in azamgarh
पथराव में घायल लोग - फोटो : amar ujala
यूपी के आजमगढ़ में भरत मिलाप जुलूस पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव में पांच लोग घायल हो गए। जुलूस पर पथराव होने से भगदड़ मच गई। जिसको जहां जगह मिला उधर भागकर अपनी जान बचाई। तत्काल भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई। मामले को शांत करा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को बीच रास्ते में ही समाप्त कर दिया गया। घटना के विरोध में व्यापार मंडल ने बाजार बंद करने का एलान कर दिया। रविवार को पूरे दिन बाजार बंद रहा। शाम को कुछ छिटपुट दुकानें ही खुलीं। मामले में तीन नामजद और 25 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही।
विज्ञापन


नगर पंचायत फूलपुर में कस्बे की रामलीला समाप्त होने पर शनिवार को दशहरा कमेटी की तरफ से भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राम और भरत का मिलाप होने पर श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान आदि की झांकी के साथ जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 वाहनों से अधिक के जुलूस में दो हाथी और तीन घोड़े भी मौजूद थे। रामलीला मैदान से निकला जुलूस भ्रमण करते हुए शिव पैलेस के पास पहुंचा तो वहां मौजूद सोनकर बिरादरी के कुछ लड़के हाथी पर बैठने की कोशिश में छेडने लगे। इस दौरान अर्जुन सोनकर, नकुल सोनकर आदि को अजय जायसवाल शांत कराने लगे। यहां मामला शांत हो गया।

जुलूस रोक कर बीच से ही वापस लौटे

Stone pelting on bharat milap procession five injured in azamgarh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
जैसे ही जुलूस पुरानी मछली मार्केट के पास पहुंचा कि मनबढ़ों ने पथराव और हमला शुरू कर दिया। चोट लगने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल (40), सुशील जायसवाल (38), संतोष (32), अखिलेश यादव (35), अरुण उर्फ सोनू (28) का शामिल हैं। सभी फूलपुर कस्बे के रहने वाले हैं।

इस दौरान हाथी बिगड़ गई। पर बैठा युवक विकास पांडेय नीचे गिर गया। उसे मामूली चोटें आई। किसी तरह से दोनों हाथियों को बाहर निकाला गया। सीओ फूलपुर के नेतृत्व में भारी संख्या में फोर्स पहुंचकर मामले को शांत किया। आधे रास्ते में जुलूस रोक कर लोग वापस लौट गए। घटना के बाद व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद करने का एलान कर दिया।

रविवार को बाजार की दुकानें बंद रही। शाम को कुछ छिटपुट दुकानों का ताला खुला। गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि माहौल बिलकुल शांत है। केस दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही हर। 

सुरक्षा के नाम पर थी महज खानापूर्ति

Stone pelting on bharat milap procession five injured in azamgarh
azamgarh - फोटो : amar ujala
नगर पंचायत फूलपुर में शनिवार की देर रात भरत मिलाप जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव किए जाने से जहां पांच लोग घायल हो गए। वहीं अन्य लोग भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद कस्बे का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया था। बड़ी मुश्किल से स्थिति नियंत्रण में हुई। घटना के लिए स्थानीय पुलिस भी जिम्मेदार रही। जुलूस में सुरक्षा के नाम पर महज खानापूर्ति की गई थी।

दशहरा कमेटी के अध्यक्ष प्रेम कुमार पांडेय और संरक्षक अजय जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम बीते कई वर्षों से लगातार होते आ रहा। रामलीला मंच पर भरत मिलाप होने के बाद जुलूस के साथ-साथ झांकी निकलती है। जो कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुन: रामलीला मैदान में आकर समाप्त हो जाती है।

इस कार्यक्रम के देखने के लिए आसपास क्षेत्र के हजारों महिला और पुरुष उमड़ते हैं। शनिवार को भी कुछ इसी प्रकार का दृश्य वहां चल रहा था, लेकिन मछली मार्केट के पास मनबढ़ों ने उत्पात मचा दिया। अजय के मुताबिक जुलूस के दौरान पुलिस की भारी सुरक्षा रहती है।

पुलिस मौजूद भी थी, लेकिन कार्यक्रम समापन के दौर में पहुंचता देख ड्यूटी में लगे ज्यादातर सिपाही और दरोगा खिसक लिए। पर्याप्त फोर्स न होने का फायदा मनबढ़ों ने उठाया। इसे संयोग ही कहेंगे कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई अन्यथा मनबढ़ों ने पूरी साजिश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की रचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed