{"_id":"5cee658bbdec22076357b576","slug":"stf-will-raid-at-uppsc-headquarters-today-in-lt-grade-paper-leak-case-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड पेपर लीक मामला : आज यूपीपीएससी मुख्यालय पर हो सकती है छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड पेपर लीक मामला : आज यूपीपीएससी मुख्यालय पर हो सकती है छापेमारी
Wed, 29 May 2019 04:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 29 May 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स ने पेपर लीक करने वाले गैंग के सरगना कौशिक कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जहां टीम को कई अहम जानकारियां मिलीं।
विज्ञापन
आरोपी को मंगलवार देर रात वाराणसी के एक इलाके से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से जब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वाराणसी पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कई अहम खुलासे किए। इसके बाद एसटीएफ और वाराणसी पुलिस जानकारी जुटाने के लिए प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मुख्यालय जांच के लिए चली गई।
विज्ञापन
इलाहाबाद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आज एसटीएफ लखनऊ, वाराणसी की टीम और इलाहाबाद पुलिस छापेमारी कर सकती है। बड़ा मामला होने के चलते यूपी सरकार भी इस पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन