{"_id":"5e64d9a58ebc3eebbc69ddc9","slug":"stf-caught-25000-prize-accused-of-constable-murder-case-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने पकड़ा 25000 का इनामी बदमाश, हवलदार की हत्या कर हुआ था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने पकड़ा 25000 का इनामी बदमाश, हवलदार की हत्या कर हुआ था फरार
Sun, 08 Mar 2020 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 08 Mar 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार इनामी बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार को एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से .303 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
बदमाश की पहचान शैलेंद्र यादव पुत्र रामचरन यादव के रूप में हुई है, जो आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा गांव का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र के सठियांव मार्ग स्थित श्रीहरिशंकरजी महाविद्यालय के पास घेराबंदी कर की गई।
विज्ञापन
एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शैलेंद्र ने अपने साथियों के साथ इसी साल 2 जनवरी को जहानागंज थाना के कादीपुर में हवलदार खरवार की हत्या की थी। उसके बाद से वह फरार था। पुलिस ने उस पर 25000 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन