फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF Action in varanasi Drug smuggling was done through delivery boys and girls mastermind arrested

STF Action: डिलिवरी बॉय व गर्ल्स से कराई जाती थी मादक पदार्थों की तस्करी, मास्टरमाइंड अरेस्ट; जेल में है सरगना

Sat, 02 Aug 2025 05:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 05:40 AM IST
सार

Varanasi News: एसटीएफ ने बनारस में मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। वह चरस, गांजा, हसीस, स्मैक की तस्करी करवाता था। इस धंधे में लड़कियों को भी भेजता था ताकि किसी को शक न हो। रोहनिया थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
STF Action in varanasi Drug smuggling was done through delivery boys and girls mastermind arrested
मुकेश मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP STF Action: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के मास्टरमाइंड मुकेश मिश्रा को एसटीएफ वाराणसी की फील्ड यूनिट ने शुक्रवार को मोहनसराय अंडरपास से गिरफ्तार किया। ड्रग माफिया देवेंद्र मिश्रा और महेंद्र मिश्रा के गिरोह के मास्टरमाइंड मुकेश ने डिलिवरी बॉय और गर्ल्स के जरिये वाराणसी समेत आसपास के जिलों में चरस, गांजा, हसीस, स्मैक की तस्करी कराई।

विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के नीलकंठ निवासी मुकेश ने एसटीएफ की पूछताछ में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के मनाली, बिहार व नेपाल के बॉर्डर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी कर वाराणसी समेत आसपास जिलों में बेचता था। रोहनिया थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी यूनिट के फील्ड निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहले गिरोह के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर टीमें दबिश दे रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिली की सुल्तानपुर समेत वाराणसी के मुकदमे में वांछित मुकेश मिश्रा मनाली से ट्रेन से प्रयागराज स्टेशन आया है। वहां से निजी साधन से वाराणसी आने वाला है। इस पर रोहनिया थाने और एसटीएफ यूनिट की टीम ने मोहनसराय अंडरपास से मुकेश मिश्रा को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के अनुसार, मुकेश मिश्रा, ड्रग माफिया देवेंद्र कुमार मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, संतोष कुमार झा, रामबाबू व अन्य के साथ मिलकर अंतरराज्यीय गिरोह बनाया। हिमाचल प्रदेश के डीलर तनु से मुकेश मिश्रा उर्फ श्याम माल खरीदता था और वाराणसी में मिठ्ठू नामक डिलिवरी बॉय से भेजकर भारी लाभ कमाता था। 

चौक के नीलकंठ निवासी देवेंद्र मिश्रा व उसके भाई महेंद्र मिश्रा उर्फ छोटू मादक पदार्थ खरीदने के लिए तनु को कुछ पैसा ऑनलाइन व कुछ कैश डिलिवरी बॉय से भेजते थे। देवेंद्र मिश्रा व महेंद्र मिश्रा के जेल में जाने के बाद गिरोह का संचालन मुकेश कर रहा था। वह मोबाइल में फीड नंबरों के आधार पर मनाली के सप्लायर से मादक पदार्थ की डिलीवरी लेकर कस्टमरों को बेचता था। कुछ दिन पहले वह खुद मनाली गया था, किसी कारणवश सप्लायर से मुलाकात न होने के कारण वह लौट रहा था।

पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं गिरोह के अन्य तस्कर
28 जनवरी 2025 को एसटीएफ ने गिरोह के दो तस्करों संतोष कुमार झा निवासी गडबडुवाडी सुपौल बिहार और चितईपुर के कंदवा निवासी शिखा वर्मा को गिरफ्तार किया था। सुल्तानपुर थाने में केस दर्ज है। सरगना मुकेश मिश्रा, देवेंद्र कुमार मिश्रा व महेंद्र मिश्रा उर्फ छोटू समेत अन्य वांछित थे। 

एक मार्च 2025 को गैंग के रामबाबू निवासी उस्मानपुरा जैतपुरा को रोहनिया से गिरफ्तार किया गया था। देवेंद्र व महेंद्र मिश्रा को 3 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर गैंगस्टर लगाकर उन्हें ड्रग माफिया घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed