फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Step towards the world record gold

विश्व कीर्तिमान की ओर बढ़े सोनी के कदम

Wed, 06 Apr 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Wed, 06 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Step towards the world record gold
सोनी चौरसिया
हर छोटी-बड़ी बारीकियों का ध्यान। चेहरे पर अदम्य उत्साह और आत्म विश्वास से भरपूर कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया ने मंगलवार को सधे अंदाज में विश्व रिकॉर्ड की ओर कदम बढ़ाया। शाम छह बजे तक उसने चौबीस घंटे बिना रुके नृत्य करने का सफर पूरा किया। नृत्य के दौरान उसने नाश्ते में कॉफी-ब्रेड और भोजन में दलिया ली। काशी की इस कथक नृत्यांगना ने बिना रुके लगातार नृत्य के विश्व रिकार्ड को तोड़ने के लिए इस बार हर जतन शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए नृत्य के सफर में बढ़ी सोनी ने मंगलवार को हल्के खानपान का पूरा ध्यान रखा, ताकि थकान महसूस न होने पाए। चौबीस घंटे में ही उसने खाने, पीने, परिधान बदलने के लिए निर्धारित तीन ब्रेक में 60 मिनट बचा लिए। मोहन सराय स्थित माउंट लिट्रा स्कूल में बने मंच पर जिला प्रशासन की साक्ष्य टीम की मौजूदगी में सोमवार की शाम छह बजे वह मंच पर उतरी थी।
विज्ञापन


रात दो बजे आठ घंटा पूरे होने पर उसने 10 मिनट का ब्रेक लिया। इस अवधि में गिनीज बुक के मानक के अनुसार वह 40 मिनट का ब्रेक ले सकती थी लेकिन उसने 30 मिनट बचा लिए। दोबारा रात 2:10 बजे वह मंच पर आई और फिर लगातार आठ घंटे तक नृत्य करने के बाद 10:10 बजे सुबह उसने ठहराव लिया। 20 मिनट में तैयार हुई और परिधान बदले। इस बार भी 40 मिनट मिलना था लेकिन 20 मिनट बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10:30 पर उसने फिर नृत्य शुरू किया और छह घंटे बाद शाम 4:30 बजे छह घंटा पूरा होने पर ठहराव लिया। इस बार भी उसने 20 मिनट आराम किया और योग गुरु के अलावा अपने नृत्य गुरु राजेश डोगरा से कुछ बातें कीं। इस बार भी उसने 10 मिनट बचा लिया। 22 घंटे के नृत्य के सफर में सोनी ने एक घंटा अपने लिए बचा लिया है। हर एक घंटे पर पांच मिनट आराम के लिए समय निर्धारित है। केरल के त्रिचूर की नृत्यांगना हेमलता कमंडलु के 123 घंटा 10 मिनट तक बिना रुके नृत्य करने के विश्व रिकार्ड को तोड़ने के लिए सोनी का मंच पर यह अभियान जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed