{"_id":"590392744f1c1bc12cc0c0c1","slug":"step-march-in-varanasi-for-save-daughter-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बटुकों ने पदयात्रा निकाल बेटी बचाने का दिया संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बटुकों ने पदयात्रा निकाल बेटी बचाने का दिया संदेश
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बटुकों की पदयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आगमन संस्था की ओर से बेटी बचाओ संदेश यात्रा निकाली गई। बेटी बचाने की शपथ लेकर यात्रा में शामिल बटुकों ने लोगों से बेटियों को मान सम्मान देने का वादा लिया।
पदयात्रा में नर-नारी से बेटी को जीने का अधिकार देने के साथ बेटी को गर्भ में मारे जाने के खिलाफ आवाज बनने की शपथ दिलाई गई। इससे पहले कश्मीरीगंज स्थित राम दरबार में श्री राम मंदिर गुरुकुल के बटुकों ने पूजन अर्चन किया।
यहां से यात्रा नवाबगंज पहुंची जहां सभी से बेटी बचाने का आह्वान किया गया। इसके बाद पदयात्रा कबीरनगर, दीनदयाल कालोनी, खोजवां होते हुए वापस कश्मीरीगंज पहुंचकर समाप्त हुई।