{"_id":"7a6eac3f206c12c38af65a2e0298eb3d","slug":"stations-of-the-many-holes-in-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशनों की सुरक्षा में कई छेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशनों की सुरक्षा में कई छेद
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 31 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर पिछले तीस दिनों में पांच से अधिक बार बम की सूचना ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। वहीं कैंट सहित मंडुवाडीह, सिटी व आसपास के स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था में कई छेद है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं होने से यहां हमेशा खतरा मंडराता रहता है। न केवल प्लेटफार्म बल्कि वाशिंग लाइन में भी सुरक्षा मानकों को ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश और निकास द्वार पर न तो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगा है न ही आरपीएफ व जीआरपी के जवानों की तैनाती गेट पर नजर आती है। कैंटोनमेंट की ओर से भी बिना किसी जांच के लोगों का प्रवेश होता है। प्लेटफार्म नंबर एक के टीटू गेट से लोग बेरोक टोक आ जा रहे हैं।
वहीं लहरतारा इंड की तरफ भी कई जगह चहारदीवारी टूटी हुई है। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर लगा मेटल डिटेक्टर हमेशा ऑफ मोड में ही रहता है। प्लेटफार्मों के बगल खड़े रैक के बीच में लोग नहाते और कपड़े धोते हैं। यहां भी प्रवेश व निकास के कई रास्ते हैं पर सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं है। यही हाल सिटी स्टेशन का भी है। मंडुवाडीह वाशिंग लाइन में पिछले कई महीने से चहारदीवारी टूटी है।