फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Station masters operated the train after being hungry for 12 hours

12 घंटे भूखे पेट रहकर स्टेशन मास्टरों ने किया रेल संचालन, मांगों को लेकर जताया विरोध

Sat, 31 Oct 2020 07:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 31 Oct 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Station masters operated the train after being hungry for 12 hours
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रेलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

नाइट ड्यूटी सीलिंग लिमिट 43600 आदेश रद्द करने और 1 जुलाई 2017 से रिकवरी आदेश वापस लेने, रेलवे का निजीकरण बंद करने सहित ओपन लाइन स्टॉफ को 50 लाख का जीवन बीमा की मांग को लेकर रेलकर्मी आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को विरोध स्वरूप वाराणसी मंडल के स्टेशन मास्टरों ने भूखे पेट रहकर ट्रेनों का संचालन किया। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के मंडल सचिव अजय नारायण पांडेय ने बताया कि चौथे चरण के विरोध में  देश भर के 39000 स्टेशन मास्टर ऑन ड्यूटी एवं ऑफ ड्यूटी 12 घंटे भूखे रहकर ट्रेनों का संचालन किया। नवंबर माह में भुगतान होने वाले नाइट ड्यूटी एलाउंस में कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन


अगर इस आदेश को रेल प्रशासन द्वारा रद्द नहीं किया गया तो पांचवें चरण के विरोध का तरीका और भी ज्यादा कठिन हो सकता है। वहीं राजातालाब स्टेशन मास्टर अल्बर्ट एक्का सेवानिवृत्त हुए तो सभी साथियों ने भारी मन से उपवास रहकर विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में केके सिंह, स्टेशन अधीक्षक मंडुवाडीह अरुण कुमार, अमित दुबे, विनोद राय, रूपेश कुमार, प्रमोद कुमार, अभिषेक सिंह ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जमील, मंडल सचिव राजीव सिंह, शाखा सचिव सर्वेश कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता स्टेशन मास्टर आरके सिंह राजातालाब ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed