फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Station cantonment will be manufactured on Kavaria waiting hall

कैंट स्टेशन पर बनेगा कावरियां विश्रामालय

Thu, 30 Jul 2015 02:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Station cantonment will be manufactured on Kavaria waiting hall

वाराणसी। सावन भर कैंट रेलवे स्टेशन के कार पार्किगिं स्थल को खाली कराकर वहां यात्री विश्रामालय बनाया जाएगा। रोडवेज बसों की संख्या डेढ़ गुना तक बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

 जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने बुधवार को रोडवेज, रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के साथ बैठक में यह योजना बनाई। शाम को अधिकारियों तिलभांडेश्वर एवं गौरीकेदाशवर का भी निरीक्षण किया।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सावन के प्रत्येक इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रेलवे के अधिकारियों से सावन के लिए बाहर की तरफ एक डिस्प्ले बोर्ड लगवाने, चार पहिया वाहनों के पार्किगिं स्थल पर यात्री विश्रामालय बनाने और रेलवे अस्पताल में हर हफ्ते रविवार से मंगलवार तक 24 घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इलाहाबाद तक 100 बसें चलाई जा रही हैं, जिन्हें सावन में 150 कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने उनसे कहा कि वे सूचना प्रसारण की भी प्रबंध करेंगे। साथ ही रेलवे के अधिकारियों से कहा कि गोदौलिया चौराहे पर रेल संबंधी सूचना प्रसारण की व्यवस्था की जाए।

दोपहर में चेतगंज में सिविल डिफेंस की बैठक में आए सुझाव के आधार पर तय किया गया कि टायलेट के पास ही क्लाक रूम बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। शाम को तिलभांडेश्वर के रास्ते में मांस की दुकानें देखकर डीएम ने उन्हें बंद कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एसएसपी जोगेन्द्र कुमार,  एडीएम सिटी विंद्यवासिनी राय सहित तमाम अधिकारी उनके साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed