फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State Information Commission sought answers from VC

Varanasi News: राज्य सूचना आयोग ने कुलपति व कुलसचिव से मांगा जवाब

Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
State Information Commission sought answers from VC
शिक्षक की नियुक्ति की जांच के मामले में रिपोर्ट नहीं देने का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। राज्य सूचना आयोग ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति व कुलसचिव से नियुक्ति की जांच के मामले में जवाब तलब किया है। आयुक्त अजय कुमार उत्प्रेति की ओर से भेजे गए पत्र में 17 जुलाई तक जनसूचना अधिकारी कुलसचिव सुनीता पांडेय एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी कुलपति प्रो. एके त्यागी से जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

विद्यापीठ में कार्यरत डॉ. नेहा सिंह की नियुक्ति के मामले में शिकायत पर कुलपति ने सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया था। इसमें डॉ. नेहा सिंह को क्लीन चिट दी गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति के क्रियात्मक अंश से डॉ. नेहा को अवगत कराया था जबकि नियमानुसार उन्हें जांच रिपोर्ट की प्रति दी जानी चाहिए थी। जांच रिपोर्ट मांगने पर विश्वविद्यालय ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद राज्य सूचना आयोग में वाद दाखिल किया गया। राज्य सूचना आयोग ने द्वितीय अपील को मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article