फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State has enough electricity, people get benefits: Energy Minister

प्रदेश के पास पर्याप्त बिजली, लोगों को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री

Wed, 16 Jun 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
State has enough electricity, people get benefits: Energy Minister
ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के पास बिजली की कोई कमी नहीं है। इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। वह मंगलवार को लखनऊ स्थित शक्ति भवन से विद्युत वितरण कंपनियों के कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को उपकेंद्रों की टेक्निकल ऑडिट कराकर बिजली ट्रिपिंग की समस्या खत्म करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्बाध और गुणवत्ता युक्त बिजली उपभोक्ताओं का अधिकार है। उपकेंद्रों की बेहतर निगरानी न होने से उपलब्धता के बावजूद कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति में बाधा हो रही है। उन्होंने सभी डिस्कॉम एमडी को निर्देशित किया कि उपकेंद्र और फीडरवार निगरानी करें। जहां भी ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करनी हो, उसे तत्काल करवाएं। उपकेंद्रों और उनसे जुड़े फीडरों का भी ऑडिट कराएं। एमडी खुद इसकी निगरानी करें। कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों का भी संज्ञान लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed