{"_id":"586ce7984f1c1ba709159ea0","slug":"state-government-hospital-get-516-new-doctor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरीजों का जल्द होगा उपचार, सरकारी अस्पतालों को मिले 516 नये डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों का जल्द होगा उपचार, सरकारी अस्पतालों को मिले 516 नये डॉक्टर
रबीश श्रीवास्तव,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 04 Jan 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
30 तक करना होगा कार्यभार ग्रहण
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए अब मरीजों को चिकित्सकों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा।
नए साल में सरकार ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 516 नये चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
एक जनवरी को शासन की ओर से तैनाती का आदेश जारी हो गया है, संबंधित जिलों में चिकित्सकों को हर हाल में 30 जनवरी तक कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
इसमें बनारस, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में 75 शामिल हैं। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर इन दिनों विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है।
इस वजह से वहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बनारस समेत जिले के अधिकांश अस्पतालों में न्यूरो सर्जन, प्लास्टिक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, गायनोकॉलिस्ट आदि की कमी को पूरा कराने की मांग भी आए दिन उठती रहती थी।
पिछले दिनों 16 दिसंबर 2016 को इन चिकित्सकों की नियुक्ति पर लोकसेवा आयोग की संस्तुति के बाद शासन ने एक जनवरी को तैनाती कर दी है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अनुभाग अरुण सिन्हा की ओर से जारी आदेश में सभी को 30 जनवरी तक कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
इसके पहले उन्हें संबंधित मंडलीय चिकित्सा परिषद के समक्ष स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उपस्थित होना पड़ेगा।
कहा है कि संबंधित चिकित्सकों को प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा नियमावली 2004 के तहत दो साल की परिवीक्षा पर रखा जाएगा।

डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
डाक्टर
डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
बनारस, लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, महराजगंज, कौशांबी, भदोही, बनारस, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, प्रतापगढ़, औरैया, लखीमपुर खीरी, मथुरा, ललितपुर, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, बिजनौर, बदायु, हमीरपुर, बुलंदशहर, जालौन, इटावा,उन्नाव, देवरिया, चित्रकूट, हाथरस, संतकबीरनगर, झांसी, मैनपुरी, सुल्तानपुर, रायबरेली, फैजाबाद, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, फिरोजाबाद, अमरोहा, शिकोहाबाद,अलीगढ़, आगरा, बहराइच, महोबा, कुशीनगर, फतेहपुर, कौशांबी, हरदोई, बलरामपुर, बांदा, गाजियाबाद, रामपुर, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, फरुखाबाद, कांशीरामनगर, अमेठी, गोंडा, बस्ती, कन्नौज, शामली, सहारनपुर, बाराबंकी, गौतमबुद्धनगर, श्रावस्ती, मेरठ, पीलीभीत, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर, बरेली, अंबेडकरनगर, हापुड़, मुरादाबाद।