फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State Cancer Institute in the country will open 20: Nadda

देश में खुलेंगे 20 स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट : नड्डा

Sat, 28 May 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 28 May 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
State Cancer Institute in the country will open 20: Nadda
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा।
कैंसर की रोकथाम और पीड़ितों के समुचित इलाज के लिए देश भर में 20 स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे। इसके अलावा 50 कैंसर केयर यूनिट भी स्थापित की जाएंगी। शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी के लहुराबीर स्थित भवन में नवनिर्मित टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यह घोषणा की। इस मौके पर नए अस्पताल खोलने के बजाय आम जन के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर देते हुए उन्होंने इसके लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। कहा कि आम जन के लिए जांच और दवा आदि की कहीं भी कमी नहीं होने दी जाएगी। गांवों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने पर जोर देते हुए उन्होंने सीएमओ को हफ्ते में एक दिन मोबाइल चिकित्सा वैन गांवों में भेजने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आईएमए सभागार में डॉक्टर्स मीट को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कोई भी नया अस्पताल खोलने में पांच से दस साल तक का समय लग जाता है। ऐसे में जरूरी है कि जो अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र हैं, वहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जाएं। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी का जिक्र करते हुए बताया कि इसको दूर करने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिकित्सकों की रिटायरमेंट की आयु 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है।
विज्ञापन


इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने आईएमए ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी तिवारी ने केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में महापौर राम गोपाल मोहले, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, आईएमए उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. अशोक राय, डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. अमर अनुपम, डॉ. अशोक कुमार राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed