फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stars descend to earth in Diwali of Gods

Varanasi News: देवताओं की दीपावली में धरती पर उतरे सितारे

Tue, 28 Nov 2023 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Stars descend to earth in Diwali of Gods
देव दीपावली पर सोमवार को नदी-तालाबों के घाटों पर अद्भुत नजारा रहा। विद्युत झालरों और असंख्य दीपों की सजावट मन मोहते रहे। ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान के तारे धरती पर उतर आए हों। देव दीपावली के उत्सव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोन और रेणुका नदी के तट पर भव्य आरती की गई।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर स्थित रामसरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा के तट पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दीपदान किया। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से राम सरोवर तालाब पर सजावट की गई। चेयरमैन रूबी प्रसाद, ईओ विजय कुमार यादव ने दीपदान किया। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से रामसरोवर तट पर पांच हजार से अधिक दीपक जलाया गया।
विज्ञापन

वहीं मारवाड़ी महिला मंच एवं मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से 2100 दीप जलाया गया। इस मौके पर मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष अंकिता अग्रवाल, युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, प्रदीप खेतान, रमेश, विजय कानोडिया, पंकज कानोडिया, पूनम खेतान, अनीता कानोडिया, रीतू जालान, रिंकी जालान, खुशबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्योरपुर:
कस्बा में लिलासी मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने बजरंग सरोवर पर देव दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद देर शाम 11 हजार दीपों से घाट को जगमग किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर मनमोहन रंगोली बनाई। इसके बाद सुंदरकांड का आयोजन कर 11 हजार दीपों से घाट को सजाया गया।
विधायक रामदुलार सिंह गोंड व ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने प्रतियोभागियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर जय बजरंग सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश जायसवाल, अंकित, अमित रावत, प्रवीण अग्रहरी, दीपक कुमार, सुजीत सिंह, मनोज जायसवाल, शुभम अग्रहरी, अंकित सिंह आदि रहे।
विंढमगंज:
क्षेत्र स्थित सतत वाहिनी नदी के किनारे छठ घाट 15 हजार दीपों से रोशन किया गया। राजीव रंजन तिवारी ने पूजन अर्चन किया। इस मौके पर पवन कुमार, संजय गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, आदित्य गुप्ता, आयुष केसरी, अक्षयनाथ केसरी, महेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुमित, सौरभ, विकास जायसवाल, उर्मिला देवी, शांति देवी, सौम्या देवी, प्रतिमा देवी, संध्या देवी, सविता देवी, रागिनी, सुनीता आदि रहे।
इसी तरह से चोपन में सोन नदी के तट और बभनी ब्लॉक के असनहर स्थित श्री हरिशंकर मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

21 हजार दीपों से जगमगाया रेणुका घाट
ओबरा नगर के रेणुका नदी छठ घाट, आरती चित्र मंदिर के मैदान में सोमवार को देव दीपावली धूमधाम के साथ मनाया गया। काशी से आए विद्वानों ने की टीम ने गंगा आरती की तर्ज पर रेणुका नदी की भव्य आरती की।
रेणुका नदी घाट पर सामाजिक प्रगति परिषद के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक सुशील मिश्रा संग्राम एवं आरती चित्र मंदिर के प्रांगण में देव दीपावली आयोजन समिति के कथावाचक पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में किड्स केयर स्कूल, माडर्न कान्वेंट स्कूल, करियर कान्वेंट स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, नगर पंचायत ओबरा अध्यक्ष चांदनी ने दीप जलाकर पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वहीं गायक कलाकारों ने भक्ति गीत सुनाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस के जवान पूजन घाट पर डटे रहे।

9400 दीप जला मनाया देव दीपावली
अनपरा नगर में देव दीपावली के अवसर पर 9400 दीप जलाया गया। औड़ीमोड़ के कहुआनाला स्थित अर्जुन छठ घाट, डीह बाबा परासी, अनपरा काशीमोड़ मार्ग के बीच त्रिलोकीनाथ मंदिर एवं शीतला मंदिर पर स्थानीय लोगों ने 9400 दीप जलाए। इस दौरान बच्चों ने दीपक से एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। मंदिर और छठ घाट दिये की रोशनी से जगमगा रहा था। इस दौरान लोगों ने अपने परिवारों एवं मित्रों संग सेल्फी भी ली।


5100 दीपों से जगमग हुआ शिवाजी तालाब
दुद्धी। देव दीपावली पर शिवाजी तालाब के हर हिस्से को 5100 सौ दीपाें से सजाया गया। ऐसी मनमोहक छटा बिखरी कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए। चेयरमैन कमलेश मोहन, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने पूजन अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित कर आरती के साथ दीपों को जलाया। लौआ नदी स्थित हिरेश्वर मंदिर में शाम को दीपों के जलने के बाद एक अद्भुत व मंत्रमुग्ध करने वाली छटा बिखरी। इस अवसर पर आयोजक अरुण कुमार कनौजिया, रवींद्र जायसवाल, रामपाल जौहरी, बालकृष्ण जायसवाल, सुरेंद्र कुमार, सियाराम तिवारी, कमल कानू, गोरख नाथ अग्रहरि, विकास मोहन, जय बजरंग अखाड़ा समिति, श्रीरामलीला कमेटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed