फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Star Club team won 3-2 with Kajal's goal in the last minute.

Varanasi News: अंतिम एक मिनट में काजल के गोल से स्टार क्लब की टीम 3-2 से विजयी

Wed, 29 Jan 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Star Club team won 3-2 with Kajal's goal in the last minute.
विज्ञापन

जिले में पहली बार रग्बी फुटबाल में दिखा बेटियों का उत्साह, अब तक 4 टीमें तैयार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। काजल चौहान के किक गोल से जिला बालिका रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में स्टार क्लब ने वीनस क्लब को 3-2 से हराकर जीत हासिल की। मंगलवार को परमानंदपुर के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार जिलास्तरीय प्रतियोगिता हुई। बेटियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभा दिखाई। पांच फरवरी तक प्रतियोगिता होगी।

शुरुआत से ही स्टार क्लब की टीम ने साइड पास की रणनीति से वीनस क्लब के गोल पोस्ट पर हमले किए। वीनस क्लब की डिफेंडर रोशनी प्रजापति और सोनम ने मजबूती से हमलों को बेकार करने की कोशिश की, लेकिन स्टार क्लब की ज्योति राय और करीना प्रजापति को ट्राई करने से रोक नहीं पाई। हाफ टाइम तक स्टार क्लब 2-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में वीनस क्लब ने रणनीति में बदलाव किया। प्रियंसी सिंह और विधि प्रजापति के दमदार किक से वीनस क्लब की टीम ने दो ट्राई कर स्कोर 2-2 कर दिया। स्कोर बराबर होने के बाद स्टार क्लब की अंबिका पटेल और कोमल गुप्ता ने अच्छा खेल दिखा। मैच समाप्त होने से एक मिनट पहले काजल चौहान ने जोरदार गोल कर 3-2 से टीम को जीत दिला दी। अवनीश पाल निर्णायक थे। जिला रग्बी फुटबाल संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रग्बी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अब तक बालिकाओं की चार टीम बन चुकी है। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश की टीम में बालिकाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article