फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SSVV varanasi 12 crores not received in salary head for five months

SSVV: पांच महीने से वेतन मद में नहीं मिले 12 करोड़, होली पर शिक्षकों, कर्मचारियों को मिली आधी तनख्वाह

Fri, 14 Mar 2025 03:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 03:55 AM IST
सार

संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश, परीक्षा, निर्माण मद से किसी तरह वेतन दिया जा रहा है तो वो भी आधा अधूरा। अब स्थिति यह है कि परीक्षा, निर्माण और प्रवेश आदि मद में पैसा खत्म हो गया है।

विज्ञापन
SSVV varanasi 12 crores not received in salary head for five months
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sampurnanand Sanskrit Vishwavidyalaya: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वेतन मद में शासन से मिलने वाले 12 करोड़ रुपये पिछले पांच महीने से नहीं मिले हैं। लाख प्रयास के बाद भी विश्वविद्यालय को यह धनराशि नहीं मिल सकी है। इस वजह से शिक्षकों, कर्मचारियों को वेतन मिलना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन


संस्कृत विश्वविद्यालय में स्थायी और संविदा को मिलाकर 300 कर्मचारी और 70 से अधिक शिक्षक हैं। विश्वविद्यालय को शासन से केवल वेतन मद में हर साल पौने 31 करोड़ रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन


इसी से शिक्षकों, कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। अब जबकि वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना बीतने के कगार पर है, ऐसे में इस वित्तीय वर्ष का भी पूरा पैसा विश्वविद्यालय को नहीं मिल सका है। होली को देख कर्मचारियों ने पिछले दिनों कुलपति से मिलकर वेतन दिलवाने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा का कहना है कि शासन से वेतन मद में मिलने वाली धनराशि जारी करने की मांग की गई है। धनराशि नहीं मिली तो परीक्षा, निर्माण मद के पैसे से किसी तरह होली के मद्देनजर कर्मचारियों को वेतन मद के कुछ अंश दिए गए हैं। अभी भी जीपीएफ, पेंशन मद की धनराशि नहीं दी जा साकी है। अगर शासन से बजट नहीं मिली तो परीक्षा, निर्माण आदि की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed