आज काशी आएगा श्रीलंकाई डेलीगेट: सारनाथ में विश्व शांति के लिए पूजन में होंगे शामिल, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाएंगे हाजिरी
आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। पहले दिन उद्घाटन के दौरान श्रीलंकन एयरलाइंस का विमान श्रीलंका एयरपोर्ट से कुशीनगर पहुंचेगा। यही विमान फिर वाराणसी आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को श्रीलंकाई डेलीगेट पहुंचेगा। कुल 115 सदस्यों वाला यह दल चार्टड प्लेन से काशी पहुंचेगा। ये सारनाथ में विश्व शांति के लिए पूजन अर्चन के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगे। साथ ही धाम का भी अवलोकन करेंगे।
श्रीलंकाई मेहमानों के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए एयरपोर्ट अधिकारियों सहित सीआईएसएफ के अधिकारी लगे हुए हैं।
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। पहले दिन उद्घाटन के दौरान श्रीलंकन एयरलाइंस का विमान श्रीलंका एयरपोर्ट से कुशीनगर पहुंचेगा। जिसमें श्रीलंका सरकार से कोई बड़ा चेहरा होने की संभावना जताई जा रही है।
यही विमान कुशीनगर से उड़ान भरने के बाद दोपहर 1.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर आएगा। श्रीलंका से आए सभी डेलीगेट सड़क मार्ग से सारनाथ पहुंचेंगे, जहां दर्शन पूजन करने के बाद शाम में गंगा आरती देखने के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर जांएगे। काशी भ्रमण करने के बाद गुरुवार की शाम डेलीगेट वाराणसी एयरपोर्ट से विमान के माध्यम से श्रीलंका प्रस्थान कर जाएंगे।