फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sri Krishna Janmashtami was celebrated with great enthusiasm in rural areas as well.

Varanasi News: ग्रामीण इलाकों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम

Sat, 05 Sep 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami was celebrated with great enthusiasm in rural areas as well.
पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़ व बिजली की छटा से जगमग मंदिर। महमूद खान
वाराणसी। ग्रामीण इलाकों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। लोगों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर मंगल गीत गाए और शृंगार कर पूजन-अर्चन किया। अखंड रामायण पाठ भी हुआ। चौबेपुर क्षेत्र के शुक्लाहिया मंदिर, राम जानकी मंदिर, कैथी, चंद्रावती, धौरहरा, मुनारी और डुबकियां के मंदिरों में झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के फूलपुर, मरूई, गरथमा, ओदार, कठिराव और कुआर में झांकियां सजाई गईं। बड़ागांव, सेवापुरी, हरहुआ, आराजीलाईन, चिरईगांव, चोलापुर आदि ब्लाकों के गांवों में जन्माष्टमी मनाई गई। सारनाथ क्षेत्र स्थित ब्रह्माकुमारीज के क्षेत्रीय मुख्यालय में झांकी सजाई गई। बाल कलाकारों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकी पेश की। इसमें डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण, सीआरपीएफ कमांडेंट आर. बालापुरकर, संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपेंद्र आदि रहे। ग्लोबल लाइट हाउस सभागार में भी जन्माष्टमी मनाई गई। मिर्जामुराद क्षेत्र के राम जानकी मंदिर, चक्रधारी भगवान मंदिर, बंगला चट्टी के राधा-कृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर, बेनीपुर के मां शारदा वाटिका, पुरानी बाजार के हनुमान मंदिर आदि मंदिरों में शृंगार कर पूजन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed